फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news Police install 64 anonymous anti-drug complaint boxes

Indore News: 32 थानों में लगीं 64 शिकायत पेटियां, इंदौर में ड्रग्स माफिया की कमर तोड़ने का यह है नया प्लान

Sun, 02 Nov 2025 09:45 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 02 Nov 2025 09:45 PM IST
सार

Indore News: इंदौर पुलिस ने नशे के खिलाफ नई रणनीति अपनाते हुए 32 थाना क्षेत्रों में 64 'ड्रग्स शिकायत पेटियां' लगाई हैं। शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखने के लिए इन्हें CCTV कैमरों की पहुंच से दूर रखा गया है।

विज्ञापन
indore news Police install 64 anonymous anti-drug complaint boxes
इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में ड्रग्स और नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए इंदौर पुलिस ने एक नई और अनूठी रणनीति अपनाई है। इसके तहत पुलिस ने 32 थाना क्षेत्रों में 64 'ड्रग्स शिकायत निवारण पेटियां' स्थापित की हैं। इन पेटियों की खास बात यह है कि इन्हें जानबूझकर ऐसी जगहों पर लगाया गया है, जहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है, ताकि नशे के सौदागरों की जानकारी देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जा सके। पुलिस के अनुसार, इस पहल के सकारात्मक परिणाम भी मिलने लगे हैं। पेटियों से मिली कुछ शिकायतें सही पाई गई हैं, जिन पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी भी की गई है।
विज्ञापन


नशे के हॉटस्पॉट पर गोपनीय शिकायत की व्यवस्था
पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें पहले से ही नशे के खिलाफ अभियान चला रही हैं। इस अभियान को और मजबूती देने के लिए हर थाना क्षेत्र में दो-दो शिकायत पेटियां लगाई गई हैं। इन्हें विशेष रूप से नशे के हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित इलाकों, जैसे एयरपोर्ट, बाजार और थाना सीमाओं पर स्थापित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि आम नागरिक बिना किसी डर के, गुमनाम रहकर नशे से जुड़ी जानकारी सीधे पुलिस तक पहुंचा सकें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News:इंदौर के उम्रदराज शास्त्री ब्रिज का एक हिस्सा धंसा, पांच फीट गहरा गड्ढा
विज्ञापन
विज्ञापन


हर सोमवार ACP की निगरानी में खुलेंगी पेटियां
एडिशनल डीसीपी (क्राइम ब्रांच) राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर यह व्यवस्था करीब 15-20 दिन पहले शुरू की गई थी। इन पेटियों को हर सोमवार एसीपी स्तर के अधिकारी की मौजूदगी में खोला जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान दो स्थानीय रहवासियों को भी साक्षी के तौर पर शामिल किया जाएगा और इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। पेटियों से प्राप्त शिकायतों की जांच के बाद, दो दिनों के भीतर उन पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इन कार्रवाइयों की निगरानी डीसीपी स्तर पर होगी, जबकि संपूर्ण मॉनिटरिंग एडिशनल सीपी द्वारा की जाएगी।


शिकायतों पर एक्शन शुरू, गांजा सप्लायर गिरफ्तार
दंडोतिया ने बताया कि अब तक इन पेटियों से लगभग एक दर्जन शिकायतें मिली हैं। जांच में इनमें से कुछ शिकायतें सही पाई गईं, जबकि कुछ गलत भी निकलीं। एक सटीक शिकायत राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से मिली थी, जिसमें बताया गया था कि चोइथराम सब्ज़ी मंडी में राहुल नामक व्यक्ति गांजा सप्लाई करता है। पुलिस ने जानकारी को सत्यापित कर जाल बिछाया और आरोपी राहुल को गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की अपील- 'हमें जानकारी चाहिए, आपका नाम नहीं'
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में नशे या ड्रग्स तस्करी की जानकारी होने पर इन पेटियों में गुमनाम रूप से सूचना डालें। पुलिस का कहना है कि "हमें केवल जानकारी चाहिए, शिकायतकर्ता का नाम नहीं।" परदेशीपुरा टीआई आर.डी. कानवा ने बताया कि थाना प्रभारी और क्राइम ब्रांच की टीमें स्थानीय रहवासियों के साथ बैठकें कर उन्हें इस व्यवस्था के बारे में जागरूक कर रही हैं, जिससे नागरिकों का भरोसा बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed