फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: A portion of Indore's old Shastri Bridge caved in, creating a five-feet-deep crater.

Indore News:इंदौर के उम्रदराज शास्त्री ब्रिज का एक हिस्सा धंसा, पांच फीट गहरा गड्ढा

Sun, 02 Nov 2025 12:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 02 Nov 2025 12:27 PM IST
सार

गड्ढे वाले हिस्से के आसपास बैरिकेड लगाए गए है और वाहनों को आसपास से गुजरने नहीं दिया जा रहा है। मौके पर नगर निगम के विशेषज्ञ भी पहुंचे। गड्ढा फुटपाथ के समीप हुआ है। जनकार्य  प्रभारी राजेंद्र राठौर ने कहा कि मौके पर टीम भेजी है। वहां काफी चूहे है।

विज्ञापन
Indore News: A portion of Indore's old Shastri Bridge caved in, creating a five-feet-deep crater.
शास्त्री ब्रिज का एक हिस्सा धंसा, पांच फीट गहरा गड्ढा - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के सबसे पुराने शास्त्री ब्रिज की एक तरफ की भूजा का हिस्सा रविवार सुबह धंस गया। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर ट्रैफिक रोका। गांधी प्रतिमा से शास्त्री मार्केट की तरफ आने वाली लेन में पांच फीट गहरा और छह फीट लंबा गड्डा हुआ है। भीतर का हिस्सा पूरी तरह खोखला हो चुका था और पुराने सरिए भी दिखाई देने लगे। इस ब्रिज की लंबे समय से मरम्मत की मांग उठ रही थी, लेकिन नगर निगम ने इस पर ध्यान नहीं दिया। ट्रैफिक रोके जाने के कारण वाहन चालकों को परेशानी भी हुई।

विज्ञापन

 

सुबह दस बजे पहले एक भूजा की तरफ झुकाव आ गया। कुछ देर बाद सड़क धंस गई और गड्ढा हो गया। वह तो गनीमत है कि उस वक्त वाहन चालक ब्रिज से नहीं गुजर रहा था, नहीं तो जनहानि भी हो सकती थी। इसकी सूचना तत्काल लोगों ने ट्रैफिक पुलिस को दी।

विज्ञापन


गड्ढे वाले हिस्से के आसपास बैरिकेड लगाए गए है और वाहनों को आसपास से गुजरने नहीं दिया जा रहा है। मौके पर नगर निगम के विशेषज्ञ भी पहुंचे और कारणों का पता लगा रहे है। गड्ढा फुटपाथ के समीप हुआ है। जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर ने कहा कि मौके पर टीम भेजी है। वहां काफी चूहे है। उन्होंने बिल बना लिए और ब्रिज के नीचे मिट्टी को खोखला कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

75 साल पुराना ब्रिज

शास्त्री ब्रिज का निर्माण मध्य भारत शासनकाल में वर्ष 1950 के बाद हुआ था। यह शहर का पहला दो लेन ब्रिज था। निर्माण के समय इसका सामना रानी सराय में रखा गया था। जिसका काफी विरोध भी हुआ था। शहर का ट्रैफिक बढ़ने के बाद अब ब्रिज ट्रैफिक के लिहास से संकरा है और एक नया ब्रिज बनाने की भी योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed