फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news police encounter Two shooters arrested for firing on police and killing youth

Indore Crime News: इंदौर में पुलिस पर फायरिंग, दो शूटर गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली

Wed, 15 May 2024 09:03 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 15 May 2024 09:03 AM IST
सार

Indore Crime News: इंदौर में दो दिन पहले हुई हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस पर भी फायरिंग की, गोली टीआई को लगकर निकल गई। मुठभेड़ में एक शूटर के के पैर में भी गोली लगी है।

विज्ञापन
indore news police encounter Two shooters arrested for firing on police and killing youth
पुलिस की गिरफ्त में वशीम। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर में पुलिस ने दो दिन पहले हुई हत्या के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया है। आजाद नगर पुलिस को सूचना मिली थी की आरोपी कनाड़िया इलाके में अग्रवाल स्कूल के पीछे है। आरोपी का नाम वशीम उर्फ शाकिर पिता जाकिर है। शाकीर के साथ एक अन्य शूटर अमन शाह को भी पुलिस ने पकड़ा है। शाकीर को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा है, उसे पांव में गोली लगी है।
विज्ञापन


आरोपी वशीम ने दो दिन पहले आजाद नगर में रहने वाले मोइन खान (18) नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मोइन खान 12वीं क्लास का स्टूडेंट था। आरोपी ने उसे आजाद नगर में नूरानी मस्जिद के पास गोली मारी थी। पुलिस जांच में पता चला था कि मृतक मोइन के मंझले भाई मुबस्सिर ने खजराना इलाके के आरिफ खिलजी के बेटी से उनके मर्जी के खिलाफ शादी की थी। जिससे नाराज आरिफ खिलजी ने मोइन के ऊपर हमला करवा था। उसकी हत्या में आरिफ निवासी स्काय अपार्टमेंट स्नेहलतागंज, नाहीद जाटू निवासी खजराना, युसुफ अंसारी निवासी बड़वाली चौकी और वसीम निवासी खंडवा शामिल हैं। 
विज्ञापन


तीन लाख रुपए देकर करवाई थी हत्या
पुलिस ने बताया कि जब मोइन की हत्या हुई तब अमन शाह बाइक चला रहा था और शाकीर ने मोइन पर गोली चलाई थी। शाकीर पर पहले भी चंदन नगर थाने में कई केस दर्ज हो चुके हैं। आरिफ खिलजी ने शाकीर को तीन लाख रुपए देकर हत्या करवाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखबिर ने दी थी सूचना
पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी की आरोपी कनाड़िया इलाके में घूम रहा है। इसके बाद पुलिस वहां पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वशीम और उसका साथी दोनों भागने लगे। इस दौरान दोनों ने पुलिस पर गोली चलाई जो टीआई के कान के पास से निकली। इसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई जो आरोपी के पांव में लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed