फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Outrage in Indore due to murder of businessman, traffic jam on Banganga road

Indore News: व्यापारी की हत्या से इंदौर में आक्रोश, बाणगंगा मार्ग पर किया चक्का जाम

Wed, 06 Mar 2024 03:12 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 06 Mar 2024 03:12 PM IST
सार

शवयात्रा पुलिस के साये में निकली। इस बीच अचानक शवयात्रा में शामिल लोगों ने मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। दोनों तरफ मार्ग पर वाहन रुक गए। पुलिस अफसरों ने समझाया और सख्त एक्शन लेने की बात कही तो चक्काजाम समाप्त हुआ।

विज्ञापन
Indore News: Outrage in Indore due to murder of businessman, traffic jam on Banganga road
शवयात्रा में हत्यारों को फांसी देने की मांग की गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में लगातार बढ़ रहे अपराधों के कारण शहरवासियों के सब्र का बांध भी टूट चुका हैै। मंगलवार देर रात बाणगंगा क्षेत्र में एक व्यापारी की हत्या से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। बुधवार सुबह व्यापारी की शव यात्रा निकालने के दौरान लोगों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने नाराज लोगों को समझाया तो उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने हत्या की है, वे क्षेत्र में गुंडागर्दी करते है।उनके मकान तोड़े जाना चाहिए। पुलिस अभी तक उन्हें गिरफ्तार भी नहीं कर पाई है।

विज्ञापन

हत्यारों को फांसी दो के नारे लगे

व्यापारी सुनील चौबे बाणगंगा क्षेत्र में समोसे कचोरी की दुकान संचालित करते थे। दुकान पर रात को लल्ला बौरासी, नीतेश और बिल्लू आए। उनका एक रिक्शा वाले से विवाद हो रहा था। इस दौरान दुकान में रखा सामान भी गिर पड़ा। इसे लेकर सुनील ने  आपत्ति ली तो आरोपियों ने सुनील से ही विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने चाकू निकाला और सुनील पर वार करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

परिजन सुनील को लेकर अस्पताल पहुंचेे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हत्या करने वाले आरोपी भी उसी क्षेत्र में रहते है। सुबह लोग सुनील की शवयात्रा में तख्तियां लेकर निकले। वे हत्यारों को फांसी दो के नारे लगाते हुए चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


शवयात्रा पुलिस के साये में निकली। इस बीच अचानक शवयात्रा में शामिल लोगों ने मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। दोनों तरफ मार्ग पर वाहन रुक गए। पुलिस अफसरों ने समझाया और सख्त एक्शन लेने की बात कही तो चक्काजाम समाप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed