फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Other arms of Khajrana and Lavkush intersection bridge are ready, traffic will start after one an

Indore News: खजराना और लवकुश चौराहा ब्रिज की दूसरी भुजाएं तैयार, डेढ़ माह बाद शुरू होगा ट्रैफिक

Sun, 08 Dec 2024 12:49 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 08 Dec 2024 12:49 PM IST
सार

खजराना और लवकुश ब्रिज के बीच से मेट्रो का रुट निकल रहा है। इस कारण दोनो ब्रिजों का डिजाइन अलग तैयार किया गया। उनकी भुजाएं  आपस में जोड़कर नहीं बनाई गई। इस कारण उनका काम भी एक साथ पूरा नहीं हुआ।

विज्ञापन
Indore News: Other arms of Khajrana and Lavkush intersection bridge are ready, traffic will start after one an
लवकुश चौराहे की दूसरी भुजा तैयार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के दो ब्रिज जल्दी ही पूरी तरह यातायात के लिए खुल जाएंगे। खजराना और लवकुश चौराहे के दूसरी भुजाएं तैयार हो चुकी है। डामरीकरण के बाद दोनों के ब्रिजों पर कलर पेंट और विद्युतीकरण का काम चल रहा है। डेढ़ माह पहले दोनो ब्रिजों की एक-एक भुजा का लोकार्पण मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया था।

विज्ञापन

 

खजराना और लवकुश ब्रिज के बीच से मेट्रो का रुट निकल रहा है। इस कारण दोनो ब्रिजों का डिजाइन अलग तैयार किया गया। उनकी भुजाएं  आपस में जोड़कर नहीं बनाई गई। इस कारण उनका काम भी एक साथ पूरा नहीं हुआ।

विज्ञापन



खजराना ब्रिज पर बंगाली काॅलोनी की तरफ से विजय नगर तक आने वाले ट्रैफिक शुरू हो चुका है। अब दूसरी भुजा भी लगभग तैयार हो चुकी है। अभी यह तय नहीं हो पाया। आधे ब्रिज के लोकार्पण के लिए भी समारोह आयोजित होगा या फिर उसके बगैर ही ब्रिज ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा। दोनो ब्रिजों का निर्माण होने के बाद उनका लोड टेस्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मरीमाता ब्रिज का काम होगा शुरू

शहर के एक और व्यस्त चौराहे पर ब्रिज बनाने की तैयारी नगर निगम ने की है। मरीमाता चौराहे पर ब्रिज के लिए सर्वे पूरा हो चुका है। निर्माण के लिए टेंडर भी जारी किए गए है। डेढ़ माह के भीतर ब्रिज का निर्माण शुरू होगा। इसके अलावा बड़ा गणपति चौराहा पर भी ब्रिज बनना है। इंदौर के पूर्वी क्षेत्र की तुलना में पश्चिम क्षेत्र में कम ब्रिज है, लेकिन अब इस हिस्से में भी ब्रिज बनने लगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed