फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: Only 0.8 inches of rain in half July, city waits for monsoon

Indore News: आधे जुलाई में सिर्फ 0.8 इंच बारिश, सूख रहा इंदौर! जानिए क्यों नहीं बरस रहे बादल

Thu, 17 Jul 2025 07:30 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 17 Jul 2025 07:30 PM IST
सार

Indore News: जुलाई का आधा महीना बीत चुका है, लेकिन इंदौर में मात्र 0.8 इंच बारिश हुई है, जो सामान्य औसत 10 इंच से बहुत कम है।

विज्ञापन
Indore news: Only 0.8 inches of rain in half July, city waits for monsoon
indore news - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में इस बार जुलाई की शुरुआत से अब तक बारिश बेहद कम दर्ज की गई है। आधा महीना बीत जाने के बावजूद केवल 21 मिमी यानी लगभग 0.8 इंच ही वर्षा हो पाई है। जबकि आमतौर पर जुलाई माह में इंदौर में औसतन 10 इंच बारिश होती है। लगातार बादलों की आवाजाही होने के बावजूद तेज बारिश नहीं हो रही। इससे शहरवासियों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है और सड़कों पर धूल उड़ रही है।
विज्ञापन


बादल आते हैं लेकिन बरस नहीं पाते
शहर में रोजाना बादल छा रहे हैं और कभी-कभी हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिलती है, परंतु अधिकांश समय बारिश कुछ ही मिनटों में थम जाती है। बुधवार को शहर के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश जरूर हुई, लेकिन एयरपोर्ट क्षेत्र पूरी तरह सूखा ही रहा। लगातार उमस और गर्मी ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


मालवा क्षेत्र में मानसून का असर कमजोर
सीनियर मौसम वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला के अनुसार बंगाल की खाड़ी से बना मानसून का सिस्टम प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में सक्रिय है लेकिन मालवा क्षेत्र में इसका खास असर नहीं दिखाई दे रहा। यही कारण है कि इंदौर में बारिश रुक-रुक कर हो रही है और वह भी बहुत कम मात्रा में। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तेज बारिश की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल की तुलना में हालात बदतर
अगर पिछले वर्षों की बात करें तो जुलाई में कभी-कभी रिकॉर्ड तोड़ बारिश भी हुई है। वर्ष 2013 में 22 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई थी। वहीं 2023 में जुलाई में कुल 18 इंच बारिश हुई थी और महीने के 27 दिन वर्षा दर्ज की गई थी। पिछले साल जुलाई के 25 दिनों में बारिश हुई, जिनमें से चार दिन आधे से ढाई इंच तक बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन कुल मिलाकर सिर्फ 10 इंच वर्षा हो पाई थी। इस बार स्थिति उससे भी अधिक चिंताजनक होती दिख रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed