फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: On Gandhi Jayanti, Union Minister Thakur swept the road, prayed at Gandhi statue

Indore News: गांधी जयंती पर केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने लगाई सड़क पर झाडू, गांधी प्रतिमा पर की प्रार्थना

Wed, 02 Oct 2024 11:59 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 02 Oct 2024 11:59 AM IST
सार

 सावित्री ठाकुर के साथ मेयर पुष्य मित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला के अलावा महिला मोर्चा की नेत्रियां भी मौजूद थी। मंत्री ने झाडू लगाने के बाद सड़क से कचरा भी उठाकर डस्टबीन में डाला।

विज्ञापन
Indore News: On Gandhi Jayanti, Union Minister Thakur swept the road, prayed at Gandhi statue
मंत्री सावित्री ठाकुर सफाई करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में गांधी जयंती पर अनेक कार्यक्रम हुए। सुबह कांग्रेस, भाजपा के नेता सहित अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी गांधी प्रतिमा पहुंचे और माल्यार्पण किया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने गांधी प्रतिमा पहुंचकर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत झाडू लगाई और कचरा उठाया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि दस साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर को देश को स्वच्छ बनाने की मुहिम छेड़ी थी। मोदी के सपने को इंदौर ने सही मायनों में पूरा किया है।
विज्ञापन


इंदौर स्वच्छता में सात बार से नंबर वन है। सावित्री ठाकुर के साथ मेयर पुष्य मित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, सुमित मिश्रा के अलावा महिला मोर्चा की नेत्रियां भी मौजूद थी। मंत्री ने झाडू लगाने के बाद सड़क से कचरा भी उठाकर डस्टबीन में डाला। मेयर ने भी पुरानी रीगल टाॅकिज और पुलिस कमिश्नर कार्यालय के आसपास झाडू लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने की प्रार्थना सभा
कांग्रेस नेता गांधी प्रतिमा पर आयोजित प्रार्थना सभा में पहुंचे। गांधी प्रतिमा के अलावा लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा पर भी नेता माल्यार्पण करने पहुंचे थे। उधर गुजराती समाज ने गांधी प्रतिमा से लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा तक मौन रैली निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के महिला व पुरुष शामिल हुए। इंदौर के कस्तूरबा ट्रस्ट में भी गांधी जयंती पर श्रमदान किया गया।

Indore News: On Gandhi Jayanti, Union Minister Thakur swept the road, prayed at Gandhi statue
इंदौर में अपना दल के कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती पर उन्हें याद किया। - फोटो : सोशल मीडिया
बापू के आदर्शों पर चलने का संकल्प
अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने इंदौर कार्यालय पर बापू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में कई मंचों व जिलों के प्रभारियों ने हिस्सा लिया और महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में रोहित चंदेल, इकबाल पटेल, मुस्कान सिंह समेत कई पूर्व प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। सभी ने बापू को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed