फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news: newly married woman suicide case husband arrested for dowry harassment

Indore News: इंदौर में नवविवाहिता की मौत, दहेज प्रताड़ना में पति गिरफ्तार

Thu, 25 Dec 2025 04:18 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 25 Dec 2025 04:18 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
indore news: newly married woman suicide case husband arrested for dowry harassment
हेमप्रकाश - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मायके पक्ष के बयान के आधार पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। बुधवार सुबह पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सास की तलाश जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें 
87 साल में पहली बार, एयरपोर्ट ने बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड, 40 लाख यात्री आए इस साल
विज्ञापन


एसीपी स्तर पर हुई मामले की जांच
पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय पायल जादम की 21 दिसंबर को जहर खाने से मौत हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एसीपी स्तर पर कराई गई। जांच में पति हेमप्रकाश जादम और सास आशा जादम द्वारा दहेज की मांग और लगातार प्रताड़ना के आरोप सामने आए, जिसके बाद दोनों को आरोपी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति गिरफ्तार, सास फरार
थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि बुधवार को आरोपी पति हेमप्रकाश जादम को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उसकी मां आशा जादम घटना के बाद से फरार है। सास की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है और लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।


तीन साल पहले हुई थी शादी
पुलिस जांच में सामने आया है कि हेमप्रकाश जादम मूल रूप से सीधी जिले का निवासी है और मजदूरी का काम करता है। मृतका पायल जादम खंडवा की रहने वाली थी। दोनों की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी और उनका डेढ़ साल का एक बेटा भी है।

प्रताड़ना से परेशान होकर उठाया कदम
पुलिस के मुताबिक पति और सास पायल को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इसी प्रताड़ना से तंग आकर पायल ने जहर खा लिया। घटना के बाद पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, जहां से जहर की गोलियां बरामद हुईं।

पूछताछ जारी, जांच आगे बढ़ी
फिलहाल पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है। साथ ही फरार सास की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed