फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news: newly married woman suicide case husband and mother in law booked for dowry harassment

Indore News: नवविवाहिता की मौत का राज खुला, पति-सास पर दहेज प्रताड़ना का केस

Fri, 06 Feb 2026 01:53 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 06 Feb 2026 01:53 PM IST
सार

Indore News: विजयनगर क्षेत्र में नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में ACP जांच के बाद पति और सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
indore news: newly married woman suicide case husband and mother in law booked for dowry harassment
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजयनगर क्षेत्र में नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच पूरी होने के बाद पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसीपी जांच में सामने आया कि महिला को दहेज को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और उसे आत्महत्या के लिए उकसाया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें 
कितने और भागीरथपुरा: 30 साल पुरानी लाइनों में साथ बह रहा सीवेज और नर्मदा जल

विज्ञापन

नवविवाहिता ने घर में लगाई थी फांसी
कल्प कामधेनू नगर निवासी मोनिका पटेल (20) ने 2 फरवरी को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। शुरुआती जांच के बाद मामला संदिग्ध पाए जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी जांच में प्रताड़ना के सबूत
एसीपी पराग सैनी द्वारा की गई जांच में सामने आया कि मोनिका को शादी के बाद से लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि उसे आत्महत्या के लिए उकसाया गया। इसके आधार पर पुलिस ने पति रितेश पटेल और सास राधा पटेल को आरोपी बनाया है।

दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस
पुलिस ने पति और सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और अन्य तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है।

सिलाई के कपड़े को लेकर हुआ था विवाद
घटना के बाद पति रितेश पटेल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि घटना के समय वह घर के बाहर था। इससे पहले सिलाई के कपड़े लाने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। मोनिका सिलाई का काम करती थी, जबकि रितेश रेपिडो बाइक चलाता है।

10 माह पहले हुआ था प्रेम विवाह
मृतका के पिता हीरालाल चौहान निवासी खजराना ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि करीब 10 माह पहले मोनिका घर से लापता हो गई थी, जिसकी गुमशुदगी खजराना थाने में दर्ज कराई गई थी। बाद में पता चला कि उसने रितेश से प्रेम विवाह कर लिया है।

पिता ने लगाए ससुराल पक्ष पर आरोप
पिता का कहना है कि बड़ी बेटी से जानकारी मिली थी कि मोनिका ससुराल में परेशान रहती थी। इसी को लेकर वे समाज के लोगों के साथ विजयनगर थाने भी पहुंचे थे। पुलिस अब सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed