फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news national ranking pickleball tournament 2025 to be held in december aiming for olympic recognition

Indore News: इंदौर में दिसंबर में गूंजेगा पिकलबॉल का शोर, राष्ट्रीय रैंकिंग टूर्नामेंट से ओलंपिक तक की तैयारी

Thu, 30 Oct 2025 06:15 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 30 Oct 2025 06:15 PM IST
सार

Indore News: भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहे खेल पिकलबॉल को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
indore news national ranking pickleball tournament 2025 to be held in december aiming for olympic recognition
indore news - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहे खेल पिकलबॉल को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। अखिल भारतीय पिकलबॉल संघ ने घोषणा की है कि इस वर्ष दिसंबर 2025 में इंदौर में राष्ट्रीय रैंकिंग पिकलबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस घोषणा की जानकारी इंदौर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई, जिसमें अखिल भारतीय पिकलबॉल संघ के अध्यक्ष अरविंद रमेश प्रभू, मध्य प्रदेश पिकलबॉल संघ के अध्यक्ष स्वप्निल कोठारी और सचिव डॉ. बलवंत सालुंके उपस्थित रहे। संघ ने बताया कि प्रतियोगिता की सटीक तिथियां और स्थान जल्द घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें 
Shreyas Iyer Health Update: 'हर गुजरते दिन के साथ...', चोट के बाद श्रेयस अय्यर का फैंस के नाम पहला संदेश
विज्ञापन


ओलंपिक तक पहुंचाने का लक्ष्य: अध्यक्ष अरविंद रमेश प्रभू
अखिल भारतीय पिकलबॉल संघ के अध्यक्ष अरविंद रमेश प्रभू ने कहा कि भारत में पिकलबॉल अब केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि एक प्रतिस्पर्धात्मक खेल के रूप में उभर चुका है। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में पिकलबॉल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का हिस्सा बने और आगे चलकर ओलंपिक स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व करे। आगामी प्रतियोगिता में पुरुष, महिला, जूनियर और सीनियर श्रेणियां शामिल होंगी। इसमें देशभर से लगभग 400 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। विजेताओं को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। आयोजन के दौरान प्रशिक्षण सत्र, प्रदर्शन मैच और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। प्रभू ने अपने पिता रमेश प्रभू के नाम पर 10 लाख रुपये की इनामी राशि देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश बनेगा पिकलबॉल का नया केंद्र: स्वप्निल कोठारी
मध्य प्रदेश पिकलबॉल संघ के अध्यक्ष स्वप्निल कोठारी ने कहा कि इंदौर पहले से ही क्रिकेट, तैराकी, टेबल टेनिस और जिम्नास्टिक जैसे खेलों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है, और अब पिकलबॉल भी इसकी नई पहचान बनने जा रहा है। उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य है कि मध्य प्रदेश को पिकलबॉल के प्रमुख केंद्रों में स्थापित किया जाए। इंदौर में इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हमारे लिए गर्व की बात है। कोठारी ने बताया कि वर्तमान में इंदौर, धार, रतलाम, खरगोन, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में राज्य स्तरीय चयन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन होगा।

इंदौर की खेल संस्कृति बनाएगी आयोजन को ऐतिहासिक: डॉ. सालुंके
मध्य प्रदेश पिकलबॉल संघ के सचिव डॉ. बलवंत सालुंके ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और संभावित स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है। खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर की योजना बनाई जा रही है ताकि उन्हें उच्च स्तरीय खेल सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा, हम स्कूलों, कॉलेजों और स्थानीय क्लबों को भी इस पहल से जोड़ रहे हैं, ताकि पिकलबॉल हर जिले और वर्ग तक पहुंचे। डॉ. सालुंके ने आगे बताया कि इंदौर को आयोजन स्थल के रूप में इसलिए चुना गया है क्योंकि यह शहर खेल प्रतिभाओं का केंद्र रहा है। यहां की युवा ऊर्जा और खेल संस्कृति निश्चित रूप से इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed