फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news nagar nigam removal encroachment action

Indore News: बिना नोटिस दिए तोड़ दिए घर, लोगों ने किया चक्काजाम, आक्रोश देख रोकना पड़ी कार्रवाई

Mon, 22 Jul 2024 04:28 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 22 Jul 2024 04:28 PM IST
सार

इंदौर के सुखलिया में आईडीए की जमीन पर बने घरों का मामला, पुलिस ने मशक्कत के बाद लोगों को सड़क से हटाया। 
 

विज्ञापन
indore news nagar nigam removal encroachment action
सड़क पर धरने पर बैठे रहवासी। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर में सुखलिया स्थित लहैया कालोनी में आईडीए की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। सुबह 11 बजे अतिक्रमण हटाने वाला दल पहुंचा और घरों को तोड़ना शुरू किया। लोगों का बढ़ता विरोध देखकर आईडीए टीम और पुलिस ने कार्रवाई रोक दी। भड़के हुए लोगों ने रास्ते पर चक्काजाम कर दिया और लगभग एक घंटे के बाद में चक्काजाम खोला गया। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि उनके पास घरों के पूरे दस्तावेज हैं और वे कई सालों से यहां पर रह रहे हैं। रहवासियों का कहना है कि बिना किसी नोटिस के उनके घर तोड़ दिए गए। 
विज्ञापन


रजिस्ट्री हुई बैंक से लोन लिया तब क्यों नहीं आए अधिकारी
पीड़ित सोनू सेन ने कहा कि मैंने कर्जा लेकर अभी कुछ समय पहले ही घर बनाया। बैंक से 17 लाख रुपए का लोन लिया। बैंक ने पूरे कागज जांचे और मुझे लोन दिया। यदि कागज गलत थे तो उसी वक्त बैंक को बताना था। इसके बाद हमने घर की रजिस्ट्री भी करवाई। रजिस्टार कार्यालय को बताना चाहिए कि कागज सही नहीं हैं। जब हमने किश्त चुकाने लगे इतना कर्जा ले लिया तब घर तोड़ दिया। अभ हम कहां पर जाएं और कैसे अपना घर चलाएं। 
विज्ञापन


काम पर जा रहे थे लोग घर तोड़ने आ गए अधिकारी
यहीं पर रहने वाले आशीष राय ने कहा कि घर तोड़ने से पहले नोटिस भी नहीं दिया। लोगों के घरों में सामान रखा था वे सुबह उठकर घर के नियमित काम कर रहे थे। अचानक से टीम आई और घरों को तोड़ने लगी। यह सरकार और प्रशासन की निर्दयता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पार्षद आए, भाजपा विधायक ने लिया आवेदन
सुबह जब दल मकानों को तोड़ने आया तो कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया मौके पर आए और आईडीए की टीम से कार्रवाई रोकने के लिए कहा। इसके बाद सभी रहवासी विधायक रमेश मेंदोला से शिकायत करने भी पहुंचे। सभी ने तुरंत कार्ऱवाई रोकेने का आवेदन दिया। रहवासी हीरा नगर थाने भी पहुंचे और वहां पर भी आवेदन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed