फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news muslim to hindu issue

Indore News: महिला के साथ होटल में पकड़ाया फारुख, ब्रजेश के नाम से रुका था

Thu, 25 Jul 2024 12:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 25 Jul 2024 12:24 PM IST
सार

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, दोस्त के कागज दिखाकर होटल में रूम लिया था।
 

विज्ञापन
indore news muslim to hindu issue
फारुख जो ब्रजेश के नाम से रुका था। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर के विजयनगर इलाके में एक होटल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा एक युवक (फारुख खान) को पकड़ा गया है। युवक ने होटल में झूठा नाम (ब्रजेश) और पहचान दे रखी थी। कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


दोस्त के कागज लेकर होटल में रुका
युवक का नाम फारुख खान होने के कारण धार्मिक पहचान का मुद्दा सामने आया है। युवक ने होटल में झूठी पहचान देकर प्रवेश किया था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमें जानकारी मिली और हम तुरंत होटल पहुंचे। जब कागज जांचे तो हमारा शक सही निकला। फारुख ने बताया कि उसने अपने दोस्त ब्रजेश के कागज लेकर होटल में जमा किए थे। इसके बाद हमने युवक को पकड़ा और पुलिस को सौंपा। पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


लव जिहाद के भी कई मामले सामने आ रहे
गौरतलब है कि इंदौर में लगातार पहचान छुपाने और पहचान बदलकर अपराध करने के मामले सामने आ रहे हैं। लव जिहाद के मामले में भी पिछले एक साल के अंदर कई केस दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस ने कहा है कि होटल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed