फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news muslim to hindu conversion haider to hari

Indore News: हैदर से हरि बने शख्स के घर पर हमला, जान से मारने की धमकियां मिल रही

Thu, 02 May 2024 06:47 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 02 May 2024 06:47 PM IST
सार

विश्व हिंदू परिषद के मालवा प्रांत के प्रशासनिक संपर्क प्रमुख संतोष शर्मा को भी मिल रही धमकियां 
 

विज्ञापन
indore news muslim to hindu conversion haider to hari
मुस्लिम से हिन्दू बनने के दौरान का दृश्य। इनसेट में हरि। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में मुस्लिम से हिंदू बने शख्स को लगातार धमकियां मिल रही हैं। उसके घर पर भी अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया है। बुधवार को उसके घर पर पत्थर फेंकें गए जिससे खिड़की के कांच टूट गए। हैदर से हरि बने शख्स ने पुलिस में इसकी लिखित शिकायत भी की है। शिकायत में उसने लिखा है कि धर्म परिवर्तन करने से नाराज लोग लगातार मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मैं अपने घर भी नहीं जा पा रहा हूं। मुझे और मेरे परिवार को सुरक्षा दी जाए। वे लोग असामाजिक तत्व विश्व हिंदू परिषद के मालवा प्रांत के प्रशासनिक संपर्क प्रमुख संतोष शर्मा को भी धमकी दे रहे हैं। वहीं पुलिस ने कहा है कि फरियादी ने शिकायत तो दी है लेकिन एफआईआर नहीं करवाई है। हमने उसे एफआईआर का कहा तब भी उसने एफआईआर नहीं करवाई। अब वह लापता हो गया है। हम उसकी तलाश कर रहे हैं। हैदर इंदौर के खजराना की अली कॉलोनी में रहता है। 
विज्ञापन


सात लोगों ने अपनाया था हिन्दू धर्म
27 अप्रैल को हैदर शेख पिता शहजाद शेख के साथ सात लोगों ने हिन्दू धर्म अपनाया था। खजराना मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में इन सभी लोगों ने विधि-विधान से पूजा कर सनातन धर्म अपनाया था। 
विज्ञापन


हमने एफआईआर दर्ज करवाने के लिए कहा था
डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि बुधवार को पीड़ित ने हमें उसके घर पर हुए हमले की जानकारी दी थी। हमने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए लेकिन पीड़ित एफआईआर दर्ज करवाने के लिए थाने ही नहीं आया। हम उसे तलाश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed