{"_id":"66c76890ee73cc82f709ee12","slug":"indore-news-mp-injection-medical-issue-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: मप्र जीवन बचाने वाले 9 दवाओं के इंजेक्शन घटिया क्वालिटी के निकले, सरकार जांच करवाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: मप्र जीवन बचाने वाले 9 दवाओं के इंजेक्शन घटिया क्वालिटी के निकले, सरकार जांच करवाएगी
Thu, 22 Aug 2024 10:04 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 22 Aug 2024 10:04 PM IST
सार
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने इंदौर में विधायक रमेश मेंदोला के स्व. पिता को श्रद्धांजलि दी। पश्चिम बंगाल की घटना के बाद मप्र के अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ाने का कहा।
विज्ञापन
श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में 9 जीवन रक्षक इंजेक्शनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है क्योंकि इनकी गुणवत्ता खराब पाई गई है। आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर में उपयोग होने वाले ये इंजेक्शन अपेक्षित परिणाम नहीं दे रहे थे। सरकार इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और इन इंजेक्शनों के विकल्पों पर भी विचार कर रही है। मेडिकल विशेषज्ञों के साथ बैठक कर इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। पश्चिम बंगाल की एक घटना के बाद, प्रदेश के सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने गुरुवार शाम को इंदौर में यह जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले में जांच, बैठक, विकल्प और आदेश पर चर्चा हुई है। जल्दी नतीजे पर पहुंचेगे।
पश्चिम बंगाल की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और उसके आसपास के सुनसान इलाके जहां आवाजाही कम होती है वहां सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे। सुरक्षा में कसावट लाई जाएगी। दरअसल उप मुख्यमंत्री विधायक रमेश मेंदोला के दिवंगत पिता स्व. चिंतामणि मेंदोला को श्रद्धांजलि देने उनके निवास पर आए थे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री जगदीश देवडा, परिवहन और स्कूली शिक्षा मंत्री उदयप्रतापसिंह, अनुसूचित जाति विकास मंत्री नागरसिंह चौहान, अन्य ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
आईसीयू, ओटी के डॉक्टरों ने फीडबैक दिया कि असरकारक नहीं हैं इंजेक्शन्स
उधर, 9 इंजेक्शन के मामले में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सुपरिटैंडैंट डॉ. सुमित शुक्ला ने बताया कि ये आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर में उपयोग किए जाने वाले इंजेक्शन्स हैं। इन दोनों यूनिट्स के डॉक्टरों द्वारा लगातार यह फीडबैक दिया जा रहा था कि एक इंजेक्शन देने से जो असर आना चाहिए उतना आ नहीं रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि दो से तीन इंजेक्शन भी देने पड़ रहे हैं इसलिए शिकायत की गई। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। इनमें से दो की रिपोर्ट घटिया क्वालिटी की आई है।