{"_id":"660d12b4df458a1f810c7cc1","slug":"indore-news-mother-and-daughter-killed-father-injured-in-truck-collision-in-tejaji-nagar-indore-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर के तेजाजी नगर मेें ट्रक की टक्कर से मां-बेटी की मौत, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर के तेजाजी नगर मेें ट्रक की टक्कर से मां-बेटी की मौत, पिता घायल
Wed, 03 Apr 2024 01:56 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:56 PM IST
सार
एक ट्रक ने उनकी बाइक को ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। बेटी दिव्यांशी और छाया सड़क पर गिरे और ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करण को गंभीर चोटें आईं है।
विज्ञापन
मां बेटी की सड़क हादसे में मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर में एक सड़क हादसे में मां और बेटी की जान चली गई। हादसा खंडवा रोड स्थित तेजाजी नगर में हुआ। माता पिता और बेटी बाइक पर सवार थे। पीछे से ओवरटेक कर रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार मां-बेटी सड़क पर गिरे और ट्रक दोनों को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया। बाइक चला रहे पिता दूसरी तरफ गिरे। वे भी गंभीर रूप से घायल हैं। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
बाइक सवार परिवार ओंकारेश्वर दर्शन के लिए जा रहा था। इस मार्ग पर यह दूसरी घटना है। मंगलवार को तीन छात्राएं भी सिटी बस से गिरकर घायल हो गईं। इस मामले में देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के छात्रों ने बुधवार सुबह प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार करण सिंह चौहान पत्नी छाया और 17 वर्षीय बेटी दिव्यांशी के साथ बाइक पर सवार होकर खंडवा रोड की तरफ जा रहे थे। इस बीच एक ट्रक ने उनकी बाइक को ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। बेटी दिव्यांशी और छाया सड़क पर गिरे और ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करण को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
वे अस्पताल में भर्ती हैं। तीनों नावदा पंथ गांव से ओंकारेश्वर जाने के लिए निकले थे। करण करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान के रिश्तेदार हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे। करण बेकरी के कारोबार से जुड़े थे। दिव्यांशी एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
