{"_id":"6a231f00fbd1fffad00e8e0a","slug":"indore-news-monsoon-rainfall-temperature-drops-imd-issues-weather-alert-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर में 7 डिग्री लुढ़का पारा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर में 7 डिग्री लुढ़का पारा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Sat, 06 Jun 2026 09:40 AM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Sat, 06 Jun 2026 09:40 AM IST
सार
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान शहर और आसपास के क्षेत्रों में भारी से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी करते हुए नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
इंदौर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में पिछले कुछ दिनों से जारी बादलों की आवाजाही के बाद आज सुबह से मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम केंद्र से मिले आंकड़ों के मुताबिक, आज सुबह शहर में आधा इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश और घने बादलों के कारण सुबह 9 बजे तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। ठंडी हवाओं और बारिश की बूंदों ने शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है।
तापमान में भारी गिरावट, 7 डिग्री तक लुढ़का पारा
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, आज सुबह 8:30 बजे तक शहर में 0.6 इंच (लगभग 15 मिमी) बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके साथ ही 1 जून से शुरू हुए चालू मानसून सीजन में अब तक कुल 1 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। बारिश के चलते तापमान के आंकड़ों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। इंदौर में गुरुवार रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री गिरकर 19°C पर पहुंच गया है। यह गुरुवार के मुकाबले 6.8°C कम है, यानी महज 24 घंटे के भीतर रात के तापमान में करीब 7 डिग्री की गिरावट आई है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.4°C दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। वहीं शुक्रवार को दिन का तापमान 35.1 पहुंच गया जिसमें 3.3 डिग्री की गिरावट आई।
56 किमी/घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान शहर में पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हवाएं सक्रिय रहीं। इस दौरान हवाओं की अधिकतम रफ्तार 56 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को थोड़ी परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन
आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, शहर और आसपास के इलाकों में आज और कल (अगले 48 घंटे) भारी से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। इसके बाद आने वाले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। प्रशासन ने नागरिकों को जलभराव वाले इलाकों से बचने और एहतियात बरतने की सलाह दी है।