फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Minor Girl Kidnapped in Indore, Accused Abducted Her in a Car

Indore News: नाबालिग छात्रा का अपहरण, कार में जबरन बैठाकर ले गए आरोपी

Tue, 03 Jun 2025 09:12 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 03 Jun 2025 09:12 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक नाबालिग छात्रा के अपहरण की घटना सामने आई। छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसे कार में जबरन बैठाकर ले जाया गया, लेकिन वह किसी तरह बचकर घर लौट आई। 

विज्ञापन
Indore News: Minor Girl Kidnapped in Indore, Accused Abducted Her in a Car
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जिसमें एक नाबालिग छात्रा का अपहरण किया गया। यह छात्रा 8वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी और गर्मी की छुट्टियों में एक फैक्ट्री में काम कर रही थी। सोमवार दोपहर को जब वह खाना खाकर अपनी ड्यूटी पर वापस जा रही थी, तभी शुभम पेट्रोल पंप के पास एक काली कार आकर रुकी। कार से एक महिला उतरी और छात्रा का मुंह दबाकर उसे जबरन कार में बैठाकर ले गई।

विज्ञापन


Indore News: जंगल में मिला डांस टीचर का शव, जन्मदिन मनाकर निकला था, दो दिन बाद यूं हुई दर्दनाक मौत

विज्ञापन

पुलिस को बताया पूरा घटनाक्रम
छात्रा ने बताया कि वह कुछ देर तक होश में नहीं थी, लेकिन जब उसे होश आया तो उसने पाया कि कार रेती मंडी चौराहे के पास खड़ी थी। कार में महिला के साथ दो युवक भी थे, जो बाहर खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे थे। इस मौके का फायदा उठाते हुए छात्रा ने कार का गेट खोला और वहां से भाग निकली। वह सीधे अपने घर पहुंची और परिवार को इस पूरी घटना के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने थाने में दी रिपोर्ट
परिजनों ने शाम को राजेन्द्र नगर थाने में पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। छात्रा चित्रकूट नगर की रहने वाली है और इन दिनों शियान नामक फैक्ट्री में काम कर रही थी। हालांकि, छात्रा ने घबराहट के कारण कार का नंबर नहीं देखा।

पुलिस का बयान
राजेन्द्र नगर थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed