फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Minister Vijayvargiya said- Every day girls are becoming victims of love jihad in Bhopal

Indore News: मंत्री विजयवर्गीय ने कहा-भोपाल में हर दिन लड़कियां लव जिहाद का हो रही शिकार

Fri, 02 May 2025 09:01 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 02 May 2025 09:01 AM IST
सार

विजयवर्गीय ने लव जिहाद को लेकर कहा कि भोपाल में हर रोज हिन्दू लड़की  लव जिहाद का शिकार हो रही है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। मैने वहां के जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे यह देखे कि लव जिहाद के माध्यम से समाज में विष कौन फैला रहे है। 

विज्ञापन
Indore News: Minister Vijayvargiya said- Every day girls are becoming victims of love jihad in Bhopal
मंत्री विजयवर्गीय ने किया विकास कार्यों का शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लोकार्पित किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से जातिगत जनगणना, लह जिहाद जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। जातिगण जनगणना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छोटी बुद्धि के है। जातिगत जनगणना सबकी होगी। हिन्दू की भी होगी,मुस्लिम की होगी। मुस्लिम में अंसारी कौन है, पठान कौन है। यह सब पता चल जाएगा। 40 जातियां है मुस्लिम समाज की। सब की जातिगण जनगणना होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बारे में निर्णय लिया तो एक अच्छी रणनीति के साथ काम किया जाएगा।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें:पहली आंधी में उजड़ा शहर, निगम की लापरवाही से महिला की मौत, होर्डिंग और शेड गिरे

विज्ञापन



विजयवर्गीय ने लव जिहाद को लेकर कहा कि भोपाल में हर रोज हिन्दू लड़की कही न कही लव जिहाद का शिकार हो रही है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। मैने तो वहां के जनप्रतिनिधियों से कहा है कि वे राजनीति कर रहे है, लेकिन साथ में यह भी देखे कि लव जिहाद के माध्यम से समाज में विष कौन फैला रहे है। इसकी भी चिंता उन्हें करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विजयवर्गीय ने कहा कि युद्ध होगा तो 24 घंटे में पाकिस्तान साफ हो जाएगा। पाकिस्तान को हमारी सेना की क्षमता के बारे में पता नहीं है। पाकि्स्तान बेवहज दहाड़ता है,लेकिन कुछ कर नहीं पाता। भारत ने कभी नहीं कहा कि हम लाहौर में झंडा फहराएंगे। सरकार के लिए राष्ट्रहित के मुद्दे पर स्पष्ट और निर्णायक है। कोई भी भारत की अखंडता को चुनौती नहीं दे सकता है।

 

जब युद्ध होगा तब पाकिस्तान को भारत की क्षमता के बारे में पता चलेगा। पाकिस्तान सिर्फ लंबी-लंबी बात कर रहे है। यदि युद्ध हुआ तो 24 घंटे में पाकिस्तान नक्शे से मिट जाएगा। दहाड़ने वाले किस कब्र में होंगे पता नहीं चलेगा।

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed