फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Minister Tulsiram Silawat orders crop loss survey in Sanwer after unseasonal rain

Indore News: बारिश से बेहाल किसानों के पास पहुंचे मंत्री सिलावट, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Sun, 22 Feb 2026 07:20 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 22 Feb 2026 07:20 AM IST
सार

Indore News: इंदौर में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से गेहूं की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रभावित गांवों का दौरा कर खेतों में फसलों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Indore News Minister Tulsiram Silawat orders crop loss survey in Sanwer after unseasonal rain
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर फसलों की स्थिति का प्रत्यक्ष जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रभावित गांवों में गेहूं की फसल के नुकसान का त्वरित और निष्पक्ष सर्वे किया जाए। मंत्री ने जोर देकर कहा कि सर्वे की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए ताकि पात्र किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा मिल सके। उन्होंने किसानों के बीच पहुंचकर उनसे विस्तार से चर्चा की और उन्हें आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है।
विज्ञापन


कलेक्टर को त्वरित रिपोर्ट भेजने के निर्देश
मंत्री सिलावट ने इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा को निर्देशित किया है कि सभी प्रभावित गांवों में सर्वे कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि सर्वे का प्रतिवेदन तैयार कर शासन को तुरंत भेजा जाए ताकि राहत राशि के वितरण में किसी भी प्रकार का विलंब न हो। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमित किसानों को नियमानुसार बीमा लाभ दिलाने के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे स्वयं खेतों में जाकर स्थिति देखें और वास्तविक नुकसान का आकलन करें।
विज्ञापन


इन गांवों में फसलों को पहुंचा भारी नुकसान
उल्लेखनीय है कि गत दिनों क्षेत्र में हुए मौसम परिवर्तन के कारण सांवेर विधानसभा के कजलाना, बड़ोदिया खान, दर्जी कराड़िया, बालौदा टाकून, पोटलोद और चंद्रावतीगंज जैसे क्षेत्रों में तैयार फसलें खेतों में बिछ गई हैं। इसके अलावा पाल कांकरिया, रतनखेड़ी, बसान्द्रा, बीबीखेड़ी, खामोद आंजना और नाहरखेड़ा सहित आसपास के कई गांवों में गेहूं की बालियां टूटकर गिर गई हैं। तेज हवाओं के कारण फसलें आड़ी गिरने से उत्पादन पर विपरीत असर पड़ने की प्रबल संभावना है। किसान अपनी पकी हुई फसल को खराब होते देख बेहद चिंतित हैं, जिसे देखते हुए प्रशासन अब सक्रिय मोड में नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को जल्द राहत का भरोसा दिलाया
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंत्री सिलावट ने गांव-गांव पहुंचकर खेतों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से बातचीत के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसान हितैषी है और प्रभावितों को शीघ्र समुचित राहत प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र किसान राहत राशि से वंचित न रहे। सरकार का लक्ष्य है कि अन्नदाता को उनके पसीने की पूरी कीमत मिले और प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई समय पर की जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed