फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Middle-aged man dies after his health deteriorates in police station, protest outside MLA's house

Indore News: थाने में तबीयत बिगड़ने के बाद अधेड़ की मौत, विधायक के घर के बाहर प्रदर्शन

Mon, 17 Mar 2025 07:47 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 17 Mar 2025 07:47 AM IST
सार

बाणगंगा थाने में पारिवारिक विवाद के बाद बुलाए गए धर्मेंद्र नामदेव की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विधायक गोलू शुक्ला के घर के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। अफसरों के आश्वासन के बाद विरोध समाप्त हुआ। 

विज्ञापन
Indore News: Middle-aged man dies after his health deteriorates in police station, protest outside MLA's house
इंदौर में विधायक के घर के प्रदर्शन करते नाराज लोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाणगंगा थाने में एक अधेड़ व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। इसके विरोध में मृतक के परिजनों ने विधायक गोलू शुक्ला के निवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के बाद पुलिस ने दो पक्षों के लोगों को थाने में बैठा लिया था। इनमें से एक पक्ष के व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ी तो उसे थाने से बाहर निकाल दिया गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गर्मी से बचने के लिए इंदौर के चौराहों पर निगम लगा रहा ग्रीन नेट
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना इंदौर क्षेत्र क्रमांक तीन के विधायक गोलू शुक्ला के घर के पास की है। यहां धर्मेंद्र नामदेव, उनकी बेटी प्रियंका, पत्नी रानी रविवार दोपहर करीब 12 बजे अपने दामाद हरिओम नामदेव, साथी मनीष और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। वहीं, दूसरे पक्ष से दामाद हरिओम भी थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठा लिया था।

ये भी पढ़ें- इंदौर में पेड़ों की कटाई रोकने के लिए कई संस्थाएं एकजुट, चरणबद्ध आंदोलन से सरकार को जगाएंगे

अचानक उठा सीने में दर्द
इसी दौरान धर्मेंद्र नामदेव के सीने में अचानक तेज दर्द उठा। पुलिस ने धर्मेंद्र को बाहर भेज दिया। उसे पत्नी रानी और बेटी प्रियंका तीन मंजिला अस्पताल नंदानगर लेकर पहुंचे। यहां पर धर्मेंद्र की कुछ देर बाद मौत हो गई। इसके बाद कांग्रेसियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। उन्होंने विधायक गोलू शुक्ला के घर के पास शव रखकर चक्काजाम कर दिया। बाद में अफसरों के आश्वासन के बाद चक्काजाम खत्म हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed