{"_id":"6839b8e1197e2db325049e3e","slug":"indore-news-metro-launch-and-jubin-nautiyal-live-show-on-gaurav-diwas-celebrations-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: गौरव दिवस पर कई बड़े आयोजन, मेट्रो शुरू होगी, जुबिन नौटियाल का शो होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: गौरव दिवस पर कई बड़े आयोजन, मेट्रो शुरू होगी, जुबिन नौटियाल का शो होगा
Fri, 30 May 2025 07:25 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 30 May 2025 07:25 PM IST
सार
Indore News: 31 मई और 1 जून दो दिन तक चलेंगे आयोजन, नेहरू स्टेडियम में 1 जून को होगा लोकप्रिय गायक जुबिन नौटियाल का शो। कल सुबह 8 बजे से राजबाड़ा पर होगा मुख्य कार्यक्रम।
विज्ञापन
इंदौर का राजबाड़ा महल।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन साल पहले इंदौर में गौरव दिवस मनाए जाने का फैसला हुआ था। उस समय जनप्रतिनिधियों की बैठक में तय हुआ था कि देवी अहिल्या की जयंती को गौरव दिवस के रूप में मनाया जाए। तभी से हर साल नेहरू स्टेडियम में एक बड़ा आयोजन नगर निगम द्वारा किया जाता है। इस बार गौरव दिवस पर गायक जुबिन नौटियाल का एक शो भी इंदौर में होने जा रहा है। इसके अलावा अहिल्या बाई के जीवन पर एक नाटिका का मंचन भी इंदौर में होगा। इंदौर में उल्लेखनीय काम करने वालों को नगर निगम की तरफ से इंदौर गौरव सम्मान भी दिया जाएगा। 1 मई को गौरव दिवस के उपलक्ष्य में यह शो रखा गया है। 31 मई को मेट्रो के शुभारंभ की वजह से इस बार गौरव दिवस के मुख्य कार्यक्रम को 1 जून को रखा गया है।
सुबह राजबाड़ा पर मुख्य कार्य़क्रम
कल सुबह 8 बजे से राजबाड़ा पर गौरव दिवस का मुख्य कार्यक्रम होगा। राजबाड़ा पर मां अहिल्या की प्रतिमा पर पुष्पांजलि होगी और शहर के सभी प्रमुख जनप्रतिनिधि और संस्थाएं यहां पर पहुंचेंगे। 10 बजे तक यहां पर गौरव दिवस का कार्यक्रम होगा और फिर 10.30 से मेट्रो का कार्यक्रम शुरू होगा।
मेट्रो का संचालन होगा शुरू
गौरव दिवस और देवी अहिल्या की जयंती पर इंदौर में मेट्रो ट्रेन का संचालन भी होगा। इसकी तैयारियां भी हो चुकी हैं। गांधी नगर डिपो पर 31 मई को बड़ा आयोजन होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत करेंगे। कुछ दिनों तक शहरवासियों को मेट्रो में मुफ्त सफर करने को मिलेगा।
विज्ञापन
भोपाल में होगा मुख्य कार्यक्रम
भोपाल में बड़ा सम्मेलन देवी अहिल्या की जयंती पर होने जा रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री उनकी जयंती पर 300 रुपये का एक विशेष सिक्का भी जारी कर रहे हैं।