फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Mathur's body was brought to Muktidham wrapped in the tricolor, soldiers gave funeral salute

Indore News: तिरंगे में लिपट कर माथुर की पार्थिव देह लाई गई मुक्तिधाम, जवानों ने दी शोक सलामी

Sun, 23 Mar 2025 03:07 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 23 Mar 2025 03:07 PM IST
सार

माथुर की पार्थिव देह तिरंगे में लपेट पर मुक्तिधाम तक लाई गई। फूलों से सजे वाहन में अर्थी को रखा गया और उसमे परिजन संवार हुए। रतलाम कोठी से  सुबह 11 बजे शवयात्रा निकली, जो एक घंटे बाद रामबाग मुक्तिधाम पर पहुंची।

विज्ञापन
Indore News: Mathur's body was brought to Muktidham wrapped in the tricolor, soldiers gave funeral salute
आनंद मोहन माथुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के वरिेष्ठ अभिभाषक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आनंद मोहन माथुर की अंत्येष्टी रविवार को रामबाग मुक्तिधाम पर की गई। शवयात्रा में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, वकील व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन



माथुर की पार्थिव देह तिरंगे में लपेट पर मुक्तिधाम तक लाई गई। फूलों से सजे वाहन में अर्थी को रखा गया और उसमे परिजन संवार हुए। रतलाम कोठी से  सुबह 11 बजे शवयात्रा निकली, जो एक घंटे बाद रामबाग मुक्तिधाम पर पहुंची। यहां आयोजित शोक सभा में सभी ने माथुर को श्रद्धाजंलि दी और उन्हें याद किया। 

विज्ञापन

 

मुक्तिधाम में पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद शोक सलामी दी गई। शवयात्रा में मेयर पुष्य मित्र भार्गव, हाईकोर्ट के पूर्व जज पियूष माथुर, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश ईनानी, मेडिकल काॅलेज डीन अरविंद घनघोरिया, पत्रकार श्रवण गर्ग, प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी के अलावा अभ्यास मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद थे। मुखाग्नि नाती राहुल माथुर ने दी। सोमवार को शोक सभा विजय नगर स्थित आनंद मोहन माथुर सभागृृह में रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed