फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Madhya Pradesh's Ranji team in controversies, the player who could not even score a half century

Indore News: मध्य प्रदेश की रणजी टीम विवादों में, जो खिलाड़ी हाफ सेंचुरी भी नहीं बना सका, उसे बना दिया कप्तान

Fri, 29 Dec 2023 11:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 29 Dec 2023 11:25 PM IST
सार

आदित्य पिछले साल मध्य प्रदेश की रणजी टीम में थे, लेकिन वे कोई अर्धशतक तक लगा सके। उन्होंने  आठ पारियां खेली,लेकिन रनों का आंकड़ा दहाई को भी छु नहीं पाया। 

विज्ञापन
Indore News: Madhya Pradesh's Ranji team in controversies, the player who could not even score a half century
रणजी टीम के कप्तान आदित्य शर्मा व उपकप्तान शुभम शर्मा - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

रणजी मैच शुरू होने से पहले मध्य प्रदेश की टीम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। टीम का कप्तान आदित्य श्रीवास्तव को बनाया गया, जो पिछले साल के रणजी मैैचों में एक हाफ सेंचुरी तक नहीं लगा पाए थे। पिछले सत्र में प्रदर्शन खराब के बाद ईरानी ट्राफी के लिए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके बावजूद आदित्य का चयन रणजी टीम में हो गया,लेकिन उन्हें कप्तान बनाए जाने के फैसले ने चौका दिया।

विज्ञापन

मप्र टीम पहला मैच उत्तराखंड के खिलाफ देहरादून में पांच जनवरी से खेलेगी। टीम की घोषणा की गई। इसमें आदित्य श्रीवास्तव (कप्तान), शुभम शर्मा (उपकप्तान), रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर, हिमांशु मंत्री (विकेट कीपर), यश दुबे, सारांश जैन, हर्ष गवली, रिषभ चौहान, आवेश खान, कुमार कार्तिकेय सिंह, मिहिर हिरवानी, अमरजीत सिंह, अनुभव अग्रवाल, कुलवंत खेजरोलिया शामिल है। 

विज्ञापन


आवेश का चयन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए होने से उनकी जगह अंकित कुशवाह को चुना गया है। टीम शनिवार को देहरादून के लिए रवाना होगी। आदित्य को कप्तान बनाए जाने के सवाल पर मध्य प्रदेश के मुख्य चयनकर्ता अनूप सबनिस ने कहा कि इस सवाल का जवाब तो एमपीसीए ही दे सकता है। मैं तो खुद एमपीसीए का मुलाजिम हुं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सत्र में खराब था प्रदर्शन

आदित्य पिछले साल मध्य प्रदेश की रणजी टीम में थे, लेकिन वे कोई अर्धशतक तक लगा सके। उन्होंने आठ पारियां खेली,लेकिन रनों का आंकड़ा दहाई को भी छु नहीं पाया। खराब फार्म के कारण उन्हें ईरानी ट्राफी के लिए टीम में भी जगह नहीं मिल पाई थी। भोपाल संभाग टीम में भी उन्हें खराब फार्म के चलते ज्यादा अवसर नहीं दिए गए। ज्यादातर मैचों में बाहर ही रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed