फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news loud speaker masjid

Indore News: धर्मस्थलों से लाउड स्पीकर हटाने पर शहर काजी ने ली आपत्ति, कलेक्टर के पास पहुंचे

Tue, 28 May 2024 08:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 28 May 2024 08:36 PM IST
सार

शहर काजी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का जिक्र किया और कहा कि उसमें धर्मस्थलों से लाउड स्पीकर हटाने की बात नहीं है।
 

विज्ञापन
indore news loud speaker masjid
कलेक्टर के साथ मीटिंग करते शहर काजी। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर के शहर काजी इशरत अली ने धर्मस्थलों से लाउड स्पीकर हटाने पर कलेक्टर आशीष सिंह से मुलाकात की है। शहर काजी इशरत अली ने इस पर आपत्ति ली और कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश में धर्मस्थलों से लाउड स्पीकर हटाने का ऐसा कोई जिक्र नहीं है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में सही डेसिबल के साथ लगा सकते हैं लाउड स्पीकर
सोमवार को समाजजन के साथ इशरत अली ने कलेक्टर आशीष सिंह से मुलाकात की और अपनी बात रखी। शहर काजी ने मीटिंग में बताया कि इसी तरह धार्मिक स्थल, औद्योगिक क्षेत्र, हॉस्पिटल एरिया आदि को लेकर अलग-अलग डेसिबल के मापदंड हैं। इन क्षेत्रों में उन्हें निर्धारित डेसिबल के अनुसार बजाया जा सकता है लेकिन हटाने का आदेश नहीं है। प्रशासन द्वारा जो कार्यवाही की जा रही है वह विधि सम्मत नहीं है। कलेक्टर ने बताया कि वे उनकी बात राज्य शासन तक पहुंचाएंगे। राज्य शासन के आदेश के बाद ही यह कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed