फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news leopard tendua lion

Indore News: इंदौर में घुसा तेंदुआ, भाजपा नेता के मकान में मिला, तीन घंटे तक छकाता रहा

Thu, 23 Jan 2025 07:35 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजीटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजीटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 23 Jan 2025 07:35 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के खुड़ैल में एक निर्माणाधीन मकान में तेंदुआ घुस गया। मजदूरों ने तेंदुए को देखकर हड़कंप मचा दिया। तेंदुआ लोगों की तरफ झपटा, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को रेस्क्यू किया।

विज्ञापन
Indore news leopard tendua lion
Indore - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में आज शाम चार बजे देवगराड़िया के पास बनी हुई मानसरोवर कॉलोनी में तेंदुआ नजर आया। तेंदुए के अंदर आते ही भगदड़ मच गई और लोग सड़कों पर भागने लगे। बहुत देर तक तेंदुआ मानसरोवर कॉलोनी की सड़कों पर दौड़ लगाता रहा और छतों पर नजर आया। कुछ देर के बाद वह गायब हो गया। शाम को लगभग 7 बजे उसे पकड़ा गया।
विज्ञापन


कैसे मिली जानकारी
शाम को इंदौर के खुड़ैल इलाके में एक तेंदुआ निर्माणाधीन मकान में बैठा दिखाई दिया। आसपास के लोगों ने उसे भगाने की कोशिश की तो वह लोगों की तरफ झपटा। इससे इलाके में भगदड़ मच गई। घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं। देवगुराड़िया गांव के मानसरोवर नगर में जाकर वह छुप गया। तेंदुए को सबसे पहले मकान में काम कर रहे मजदूरों ने देखा। घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फॉरेस्ट विभाग को इसकी जानकारी दी। फॉरेस्ट विभाग की टीम ने करीब तीन घंटे बाद तेंदुए को रेस्क्यू किया।
विज्ञापन


रालामंडल के जंगल से आया होगा
रेंजर योगेश यादव ने कहा, 'आशंका है कि तेंदुआ पास ही स्थित रालामंडल जंगल से रिहायशी इलाके में आया होगा।' गौरतलब है कि पहले भी रालामंडल के आसपास के जंगलों में कई बार तेंदुए नजर आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता के मकान में घुसा था
तेंदुआ जिस मकान में बैठा था, वह बीजेपी नेता सुनील पुरोहित का है। इसे बना रहे मजदूरों ने दोपहर 4 बजे तेंदुए को देखा। मकान पर बाहर से ताला लगा था। ऐसे में तेंदुए के छत के रास्ते अंदर घुसने की आशंका है।


अभी भी जागरूक रहने को कहा
वन विभाग और पुलिस फोर्स ने इंदौर की मानसरोवर कॉलोनी और उसके आसपास के क्षेत्र के लोगों को जागरूक रहने को कहा है। लोग दहशत में हैं और अभी भी घरों में दुबके हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed