फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Leopard attacked the calf, residents said - two leopards are roaming around.

Indore News:तेंदुए ने किया बछड़े पर हमला,रहवासियों ने कहा-दो तेंदुए घूम रहे है

Wed, 24 Jan 2024 06:55 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 24 Jan 2024 06:55 PM IST
सार

सुपर काॅरिडोर क्षेत्र मेें सबसे पहले 18 जनवरी को तेंदुए दिखाई दिया था। आईटी कंपनी इंफोसिस के कैंपस में तेंदुए को जाते देखा गया था। इसके बाद वहां तेंदुए के फुट प्रिंट भी मिले। कुछ जगह पिंजरे भी लगाए है, ड्रोन से भी तेंदुए की सर्चिंग की।

विज्ञापन
Indore News: Leopard attacked the calf, residents said - two leopards are roaming around.
सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ तेंदुआ। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

सप्ताह भर से सुपर काॅरिडोर क्षेत्र में तेंदुए की मूवमेंट होने से लोग भयभीत है। मंगलवार रात तेंदुए ने नैनोद क्षेत्र में एक बछड़े पर हमला कर दिया। बछड़ा घायल हालत में मिला है। लोगों ने बताया कि रात 12 बजे के करीब कुत्ते एक साथ भौंक रहे थे। संभवत: तभी तेंदुआ बछड़ पर हमला करने आया होगा। उधर कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने दो तेंदुए को देखा है।

विज्ञापन


वन विभाग भी तेंदुए और उसके शावक के होने की आशंका जता चुका है। वन विभाग की टीम इस घटना के बाद मौके पर पहुंची और ड्रोन कैमरे से तेंदुए की खोजबीन की। रहवासियों को देर शाम और सुबह अकेले न निकलने का आग्रह भी किया है। अफसरों का कहना है कि बच्चों को सर्तक रहने की ज्यादा जरूरत है। तेंदुआ अक्सर छोटे बच्चों पर हमला करता है।

विज्ञापन

सात दिन से क्षेत्र में घूम रहा तेंदुआ

सुपर काॅरिडोर क्षेत्र मेें सबसे पहले 18 जनवरी को तेंदुए दिखाई दिया था। आईटी कंपनी इंफोसिस के कैंपस में तेंदुए को जाते देखा गया था। इसके बाद वहां तेंदुए के फुट प्रिंट भी मिले। कुछ जगह पिंजरे भी लगाए है, ड्रोन से भी तेंदुए की सर्चिंग की, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। अब उसके रहवासी क्षेत्र में होने का पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग की अलग-अलग टीमें अब तेंदुए की खोजबीन करने लगी है,क्योकि रहवासी क्षेत्र में उसके होने की जानकारी मिली है। इस क्षेत्र में कई टाउनशिपें भी है। वन विभाग के अफसरों का मानना है कि सिंहासा क्षेत्र की तरफ से तेंदुआ इस क्षेत्र में आया होगा। चार साल पहले भी तेंदुआ पल्हर नगर में आ गया था। तब वन विभाग के दल पर भी तेंदुए ने हमला किया था। उसे वन विभाग ने बेहोश कर पकड़ा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed