{"_id":"66f569be3ef40420400fab4e","slug":"indore-news-lata-mangeshkar-award-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: उत्तम सिंह और के.एस. चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान, 28 सितंबर को होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: उत्तम सिंह और के.एस. चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान, 28 सितंबर को होगा आयोजन
Thu, 26 Sep 2024 07:33 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 26 Sep 2024 07:33 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में सम्पन्न होगा समारोह, 27 सितंबर को स्थानीय कलाकारों की गीत संगीत की प्रस्तुति का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन
INDORE NEWS
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विस्तार
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन इंदौर के सहयोग से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जन्मस्मृति के अवसर पर राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह एवं संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम लता मंगेशकर सभागार, वीआईपी परस्पर नगर, इंदौर में सायं 7 बजे से आयोजित होगा।
संचालक, संस्कृति एन.पी. नामदेव ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान वर्ष 2022 संगीत निर्देशन के लिए सुप्रसिद्ध संगीतकार उत्तम सिंह, मुम्बई को अलंकृत किया जाएगा और वर्ष 2023 का पार्श्व गायन के लिए सुप्रसिद्ध गायिका के.एस. चित्रा, चेन्नई को अलंकृत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष यह कार्यक्रम दो दिवसीय होगा। लता मंगेशकर सभागार में पूर्व संध्या पर 27 सितंबर को स्थानीय कलाकारों द्वारा गीत-संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। स्थानीय कलाकार स्वर कोकिला लता मंगेशकर द्वारा गाए गीतों की संगीतमय प्रस्तुति देंगे। 28 सितंबर को सायं 7 बजे से सर्वप्रथम अलंकरण समारोह का आयोजन होगा, जिसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव उपस्थित रहेंगे। इसके बाद संगीत संध्या का आयोजन होगा, जिसमें के.एस. चित्रा एवं साथी कलाकारों द्वारा गीत-संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।