फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: Laborer beaten to death in Musakhedi on suspicion of theft

Indore News: चोरी के शक में मजदूर की बेरहमी से पिटाई, सड़क पर तड़प-तड़प कर दी जान

Thu, 17 Jul 2025 11:08 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 17 Jul 2025 11:08 PM IST
सार

Indore News: चोरी के शक में एक मजदूर की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। मजदूर को आरोपी सड़क किनारे छोड़ गए, जहां कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने ठेकेदार को भी आरोपी बनाने की मांग करते हुए थाने में शव रखकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Indore news: Laborer beaten to death in Musakhedi on suspicion of theft
थाने में उमेंद्र के परिजन - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

मूसाखेड़ी क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल पर चोरी के शक में एक मजदूर की बेरहमी से पिटाई कर दी गई, जिसके बाद घायल अवस्था में उसे वहीं छोड़ दिया गया। कुछ ही देर में मजदूर ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान शिवदर्शन नगर निवासी उमेंद्र सिंह ठाकुर (पुत्र महाराज सिंह ठाकुर) के रूप में हुई है। वारदात मंगलवार सुबह की है। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा के अनुसार, उमेंद्र पर चौकीदार और अन्य कर्मचारियों ने लाठी-डंडों से हमला किया था। आरोपियों में रामअवतार लोधी, बहादुर लोधी, साहिल राजपूत, राहुल पटेल और सुजीत शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: जब कांग्रेस सांसद ने कहा सफाई सीखनी है तो इंदौर जाइए, यूरोप नहीं
विज्ञापन


चोरी के आरोप में पकड़कर ले गए थे कंपाउंड में
पुलिस जांच में सामने आया है कि सोमवार रात उमेंद्र ने निर्माण स्थल से लोहे की गार्डर और सरिए चुराए थे, जिसे चौकीदार रामअवतार ने देख लिया था। मंगलवार सुबह जब उमेंद्र यह सरिए बेचने कबाड़ी के पास पहुंचा, तो रामअवतार ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया और पास बने एक कंपाउंड में ले जाकर जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल मजदूर की दो घंटे बाद मौत
पिटाई के बाद आरोपी उसे अधमरी हालत में बाहर फेंक कर चले गए। घायल उमेंद्र घिसटते हुए कुछ दूरी तक गया और रिंग रोड किनारे बैठ गया। करीब दो घंटे तक वहीं पड़े रहने के बाद उसकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमवाय अस्पताल भेजा गया।

शरीर में थे मल्टीपल फ्रैक्चर
बुधवार को शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि उमेंद्र के शरीर में कई जगह फ्रैक्चर थे। सिर, हाथ और नाक की हड्डियां टूटी हुई थीं। पोस्टमार्टम मंगलवार शाम को नहीं हो सका था, इसलिए अंतिम संस्कार गुरुवार को किया गया।


परिजनों का प्रदर्शन, ठेकेदार को आरोपी बनाने की मांग
बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन थाने पहुंचे और ठेकेदार को भी हत्या में आरोपी बनाए जाने की मांग करने लगे। उन्होंने चार घंटे तक शव को थाने परिसर में रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस की समझाइश के बाद वे शव लेकर चले गए।

चायवाले की गवाही से खुला मामला, आधे घंटे में पकड़ाए आरोपी
जहां उमेंद्र का शव मिला था, उसके पास ही एक चायवाले ने पुलिस को बताया कि उसने एक चौकीदार को मजदूर को धक्का देते हुए देखा था। इसी आधार पर पुलिस रामअवतार तक पहुंची। पूछताछ में रामअवतार ने चोरी और मारपीट की बात कबूल की। बाद में चार अन्य साथियों के नाम भी बताए। हालांकि, अब तक फुल पीएम रिपोर्ट नहीं आई है, जिससे मौत का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed