फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Job Fair on July 7 Offers Over 550 Vacancies and Business Opportunities

Indore News: एक ही जगह नौकरी और बिजनेस के मौके, 7 जुलाई को सरकार का रोजगार मेला

Sun, 06 Jul 2025 07:10 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 06 Jul 2025 07:10 AM IST
सार

Indore News: आईटीआई में एक दिवसीय रोजगार मेला 7 जुलाई को, मेले में स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए भी दिया जाएगा मार्गदर्शन

विज्ञापन
Indore News: Job Fair on July 7 Offers Over 550 Vacancies and Business Opportunities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

बेरोजगार शिक्षित युवक-युवतियों हेतु युवा संगम कार्यक्रम के अन्तर्गत रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप के अवसर एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने के उदेश्य से एक संयुक्त रोजगार मेला (युवा संगम) आयोजित किया जा रहा है। जिला रोजगार कार्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था और जिला उद्योग केन्द्र इन्दौर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय (युवा संगम) रोजगार मेले का आयोजन 07 जुलाई 2025 सोमवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, नन्दानगर इंदौर में किया जा रहा है।
विज्ञापन


व्यवसाय और लोन की भी जानकारी मिलेगी
उप संचालक रोजगार पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि इस रोजगार मेले में आवेदकों को कॅरियर बनाने का सुनहरे अवसर के साथ-साथ स्वयं का व्यवसाय प्रारम्भ करने के लिये लोन की प्रकिया बाबत मार्गदर्शन भी दिया जायेगा। साथ ही रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कम्पनीयां जैसे फार्मा ग्रोथ, औशियन मोटर्स, निलान्चल इन्फा, श्यामटाटा मोटर्स, आईसेक्ट, मिग्मा पेट्रोन, एयर विन्सीबल, डीटी इण्डस्ट्रीज, शैफाली बिजनेश सोल्यूसन आदि के 550 से अधिक रिक्त पदों की पूर्ति हेतु प्रारम्भिक रूप से चयन हेतु उपस्थित रहेगी। जिसमें लेखापाल, टीम लीडर, एचआर, सैल्स, बीपीओ, टेक्नीशियन (फिटर/इलेक्ट्रीशियन/टर्नर/कोपा). पेकर/लोडर, मार्केटिंग आदि के विभिन्न पदों हेतु आकर्षक वेतन पर रोजगार प्रदान करने हेतु कम्पनीयों के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारम्भिक रूप से चयन करेंगे।
विज्ञापन


यह है योग्यता के पैमाने
उक्त मेले में 18 से 40 वर्ष के आवेदक जो की हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर किसी भी विषय में उत्तीर्ण एवं तकनीकी योग्यता जैसे आईटीआई के आवेदक भी उक्त पदों हेतु रोजगार मेले में भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडेटा की प्रतियों एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड आदि के प्रमाणपत्रों की फोटो प्रतियों भी आवश्यक रूप से साथ लाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed