फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news : jatra marathi varsha festival begins with lavani dance and traditional food in indore

Indore News: इंदौर में सजी ‘जत्रा’, मराठी संस्कृति और व्यंजनों का धमाकेदार मेला शुरू

Sat, 04 Oct 2025 02:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 04 Oct 2025 02:16 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में सर्व मराठी भाषीय सोशल एंड कल्चरल सोसायटी द्वारा आयोजित ‘जत्रा मराठी वारसा फेस्टिवल’ का भव्य आगाज हुआ।

विज्ञापन
indore news : jatra marathi varsha festival begins with lavani dance and traditional food in indore
indore news - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में सर्व मराठी भाषीय सोशल एंड कल्चरल सोसायटी द्वारा आयोजित ‘जत्रा मराठी वारसा फेस्टिवल’ का भव्य आगाज शुक्रवार, 3 अक्टूबर की दोपहर 2 बजे हुआ। यह आयोजन तीन दिन—3,4 और 5 अक्टूबर तक चलेगा। बारिश से बचाव के लिए पूरे स्थल पर वाटरप्रूफ स्टॉल लगाए गए हैं। विजय नगर स्थित सत्यसाई चौराहा पर गुजराती स्कूल के ग्राउंड में सजे इस मेगा इवेंट को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया है। चारों ओर रोशनी, संगीत और मराठी परंपरा की झलक ने वातावरण को जीवंत बना दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें 
Indore News: इंदौर एयरपोर्ट पर कम हुई यात्रियों की संख्या, ठंड आते ही फिर बढ़ेगा पर्यटन
विज्ञापन


मराठी व्यंजनों की महक से महकी ‘जत्रा’
आयोजन समिति की अध्यक्षा स्वाति काशिद ने बताया कि जत्रा में मराठी व्यंजनों के 40 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां पारंपरिक व्यंजनों की महक पूरे परिसर में फैल चुकी है। जत्रा का शुभारंभ संत दादू महाराज, क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला, जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर, एमआईसी सदस्य जीतू यादव और पूर्व एमआईसी सदस्य चंदूराव शिंदे सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने मराठी परंपरागत खानपान और लोककला का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोककला और लावणी से सजा सांस्कृतिक मंच
‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की थीम पर आयोजित इस उत्सव में महाराष्ट्र की लोककला ने इंदौर की शाम को विशेष बना दिया। लावणी कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। सोसायटी के सदस्यों ने जत्रा परिसर में शिवाजी महाराज की जन्मस्थली शिवनेरी किला भी आकर्षक रूप में तैयार किया है, जो कार्यक्रम का विशेष केंद्र बना हुआ है। पूरे स्थल को भगवा थीम में सजाया गया है, जिससे महाराष्ट्र की सांस्कृतिक छटा और भी निखर उठी है।

ठेठ मराठी व्यंजनों की सुगंध और आकर्षण
जत्रा में महाराष्ट्र की पारंपरिक व्यंजनों की लंबी श्रृंखला देखने को मिल रही है। झुणका भाकर, बासुंदी, भरली वांगी, ठेसा भाकर, आप्पे, साबुदाना वडा, पुराणपोळी, मिसळ पाव, धपाटे, श्रीखंड पुरी, वड़ा पाव, भाकरवडी, चिरोटे, भरीत-भाकरी, कोथिंबीर वडी, मुग हलवा  जैसे व्यंजन मराठी खानपान की असली पहचान बने हुए हैं। आयोजन में ‘महाराष्ट्राचे मानकरी’नामक कलाकारों की प्रसिद्ध टीम भी प्रस्तुति दे रही है, जो अनेक राज्य और राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित है। देर रात तक चलने वाली यह जत्रा इंदौर में मराठी संस्कृति, स्वाद और लोककला का अद्भुत संगम पेश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed