फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News IT Engineer accident crime update samachar

Indore News: इंदौर में दर्दनाक हादसा, IT इंजीनियर की कार दुर्घटना में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 14 Feb 2025 12:05 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 14 Feb 2025 12:05 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में कनाड़िया ब्रिज के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार कार दुर्घटना में एक आईटी इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई। पार्टी से लौटते समय उनकी कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराई।  

विज्ञापन
Indore News IT Engineer accident crime update samachar
हादसे के बाद कार की हालत - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के कनाड़िया ब्रिज के पास गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसे में एक आईटी कंपनी के इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई। वह अपनी कार से घर लौट रहे थे, तभी अचानक वाहन असंतुलित हो गया और तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकराने के बाद बिजली के पोल से जा भिड़ा। इस भयावह टक्कर के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया गया। हादसे में उनकी महिला मित्र बाल बाल बची, कुछ देर पहले ही इंजीनियर ने उसे घर पर छोड़ा था। 
विज्ञापन


रेस्टोरेंट में पार्टी के लिए गए थे
कनाड़िया पुलिस के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा रात करीब 2 बजे भंडारी रिसोर्ट के पास हुआ। मृतक की पहचान 28 वर्षीय प्रणय तलरेजा के रूप में हुई, जो स्टीव विला में रहते थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह अपनी महिला मित्र के साथ एक रेस्टोरेंट में पार्टी के लिए गए थे। पार्टी समाप्त होने के बाद उन्होंने अपनी महिला मित्र को बायपास स्थित उनके घर छोड़ा और फिर अपने घर लौट रहे थे, तभी यह भीषण हादसा हो गया।  
विज्ञापन


इकलौते बेटे के जाने से परिवार बुरी तरह टूटा
दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजन एमवाय अस्पताल पहुंचे, जहां उनके शव को देखकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों के अनुसार, प्रणय एक प्रतिष्ठित आईटी कंपनी में कार्यरत थे। उनके पिता एक व्यवसायी हैं और परिवार में एक बहन भी है। वह माता-पिता के इकलौते बेटे थे, जिससे यह हादसा पूरे परिवार के लिए एक गहरा आघात बन गया। पुलिस ने बताया कि अब तक परिजनों के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं और मामले की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि जहां पर हादसा हुआ वहां पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। प्रशासन लगातार हादसों के बाद में भी अनदेखी कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed