{"_id":"684ff20c845908a7760ef5f1","slug":"indore-news-indore-collector-commissioner-honored-351-blood-donors-they-are-available-24-hours-for-the-needy-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर कलेक्टर-कमिश्नर ने किया 351 रक्तदाताओं का सम्मान, जरूरतमंदों के लिए 24 घंटे रहते हैं उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर कलेक्टर-कमिश्नर ने किया 351 रक्तदाताओं का सम्मान, जरूरतमंदों के लिए 24 घंटे रहते हैं उपलब्ध
Mon, 16 Jun 2025 04:08 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 16 Jun 2025 04:08 PM IST
सार
इंदौर में कलेक्टर और कमिश्नर की मौजूदगी में 351 ऐसे रक्तदाताओं का सम्मान किया गया, जिन्होंने मुश्किल समय में लोगों को मदद की और कई लोगों का जीवन बचाया।
विज्ञापन
इंदौर में रक्तदाताओं का सम्मान किया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रक्तदान की परिभाषा किसी व्यक्ति की जान बचाने तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में जीवन की निरंतरता बनाए रखने की सबसे बड़ी सेवा है। समय पर दिया गया रक्त न जाने कितने घरों में उम्मीद की लौ जलाता है। इसी जीवनदायिनी भावना को सम्मान देने के लिए इंदौर में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 351 रक्तदाताओं का सम्मान किया गया।
यह आयोजन भारत के पहले निशुल्क ब्लड कॉल सेंटर द्वारा किया गया, जो रेडक्रॉस के अंतर्गत कार्य करता है। यह सेंटर कई सालों से देशभर में जरूरतमंदों को एक कॉल पर निशुल्क रक्त उपलब्ध करवाने में जुटा हुआ है। आज देश के अलग-अलग कोनों से लगभग साढ़े चार लाख से अधिक लोग इस सेवा से जुड़े हुए हैं और हर दिन किसी न किसी के जीवन को नया मौका दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें- घर की कलह, नशे की लत या डिप्रेशन, सिर्फ एक कॉल से मिलेगी राहत, कई परिवारों में लौटी खुशियां
विज्ञापन
रविवार शाम इंदौर में आयोजित इस कार्यक्रम में 250 पुरुष और 101 महिला रक्तदाताओं को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह और संभाग आयुक्त दीपक सिंह रहे। उन्होंने कहा कि यह मंच केवल सम्मान का नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने का एक प्रयास है।
ये भी पढ़ें- 18 जून को इंदौर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कलेक्टर पहुंचे आयोजन स्थल
समारोह में कई रक्तदाताओं ने अपनी प्रेरणादायक कहानियां भी साझा कीं, कई ने पहली बार रक्त दिया, तो कुछ ऐसे भी थे जो वर्षों से नियमित रूप से यह सेवा दे रहे हैं। उनका एक ही उद्देश्य है- जहां जरूरत हो, वहाँ बिना रुके पहुंचना। आयोजन एक स्पष्ट संदेश के साथ संपन्न हुआ कि रक्तदान सिर्फ दान नहीं, एक नैतिक जिम्मेदारी है, और इंदौर ने एक बार फिर इसे बखूबी निभाया है। इस अवसर पर अतुल मलिकराम, राजकुमार साबु, राहुल संघवी, योगेंद्र महेंद्र और नवनीत पटेल मौजूद रहे।