फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Illegal refilling factory was running in Khajrana area, 129 gas cylinders seized.

Indore News: खजराना क्षेत्र में चल रही थी अवैध रिफिलिंग की फैक्ट्री, 129 गैस सिलेंडर जब्त

Sat, 10 Feb 2024 04:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 10 Feb 2024 04:18 PM IST
सार

आसपास के लोगों ने बताया कि लंबे समय से तंजीम नगर में घरेलू गैस से कर्मशियल गैस के सिलेंडर भरे जाते थे, इसके लिए छोटे सिलेंडर में भी रसोई गैस से गैस शिफ्ट की जाती थी और उन्हें गैस-चूल्हे की दुकानों पर बेचने के लिए भेजा जाता था।
 

विज्ञापन
Indore News: Illegal refilling factory was running in Khajrana area, 129 gas cylinders seized.
खजरानाा क्षेत्र से जब्त सिलेंडर। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के खजराना क्षेत्र के तंजीम नगर में क्राइम ब्रांच ने अवैध रिफिलिंग की एक फैक्ट्री पकड़ी है। वहां पर रसोई गैस से कर्मशियल गैस अौर छोटे सिलेंडर भरे जाते थे। पुलिस ने मौके से गैस रिफिल करने वाले दो उपकरण भी जब्त किए है।

विज्ञापन


इस फैक्ट्री से 75 से ज्यादा रसोई गैस और 40 से ज्यादा कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए है। इतने बड़े पैमाने पर यहां गैस सिलेंडर रखे जाते थे, लेकिन खाद्य व आपूर्ति विभाग को भनक तक नहीं लगती थी। जब क्राइम ब्रांच ने यहां छापा मारा तो विभाग के अफसर भी जांच के लिए पहुंचे।

विज्ञापन

आसपास के लोगों ने बताया कि लंबे समय से तंजीम नगर में घरेलू गैस से कर्मशियल गैस के सिलेंडर भरे जाते थे, इसके लिए छोटे सिलेंडर में भी रसोई गैस से गैस शिफ्ट की जाती थी और उन्हें गैस-चूल्हे की दुकानों पर बेचने के लिए भेजा जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवैध फैक्ट्री में रोज 50 से ज्यादा सिलेंडर आते थे और उन्हें रिफिलिंग कर फिर भेजा जाता था। पुलिस अब पता लगा रही है कि रसोई गैस सिलेंडर इतनी मात्रा में कैसे तंजीम नगर पहुंचे। इस मामले में गैस कंपनियों व एजेसियों से भी जानकारी ली जा रही हैै।


छापे के समय पुलिस को मौके पर फैक्ट्री संचालित करने वाले दो कर्मचारी मिले। पुलिस इस अवैध कारोबार को करने वाले का पता लगा रही है। इस मामले में पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया हैै। आरोपियों की तलाश जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed