फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Heatwave forces school timing changes as temperatures soar past 41°C

Indore News: लू के कहर से बदला स्कूलों का समय, अगले 3 दिन और बढ़ेगी तपिश

Sat, 19 Apr 2025 01:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 19 Apr 2025 01:16 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में भीषण गर्मी और लू के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। शनिवार से लगातार तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। कलेक्टर आशीष सिंह ने एहतियातन 8वीं तक के स्कूलों का समय दोपहर 12 बजे तक सीमित कर दिया है।

विज्ञापन
Indore News: Heatwave forces school timing changes as temperatures soar past 41°C
तेज धूप से बचने के लिए महिला ने बच्चे पर डाल लिया दुपट्टा। संवाद

विस्तार

इंदौर में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को सुबह से ही तेज लू चलने लगी, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बढ़ती गर्मी को देखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने कक्षा 8वीं तक के स्कूलों का समय घटाकर दोपहर 12 बजे तक कर दिया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर अभिभावकों द्वारा स्कूलों में पूर्ण अवकाश की मांग की जा रही है, जिसे देखते हुए प्रशासन पर निर्णय को लेकर दबाव बन रहा है। शनिवार को इंदौर में दिन का पारा 40.2 डिग्री पर रहा जिसमें कल से -1.5 डिग्री की गिरावट रही और रात का पारा 24.4 पर रहा जिसमें -1.2 की गिरावट देखी गई। हालांकि गर्म हवाओं के चलते लोग दिनभर परेशान रहे। 
विज्ञापन


लगातार 40 डिग्री से ऊपर तापमान, तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड
इससे पहले शुक्रवार को मौसम का मिजाज शुरू से ही तीखा बना रहा। दिनभर गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। यह पिछले पांच वर्षों का सबसे अधिक तापमान साबित हुआ है। सुबह से ही चुभती धूप लोगों को परेशान कर रही है, जबकि दोपहर तक गर्मी असहनीय हो जाती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिन और अधिक गर्म हो सकते हैं। शनिवार को तापमान 42 डिग्री या उससे अधिक तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। बीते पांच दिनों से रात का तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच बना हुआ है, जिससे रात में भी गर्मी का एहसास कम नहीं हो रहा।
विज्ञापन


Indore News: मंत्री विजयवर्गीय ने किया मेट्रो ट्रेन का सफर, अफसरों से कहा-जल्दी यात्रियोंं के लिए शुरू करो
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज हवाएं और तीखी धूप बनी परेशानी का कारण  
मौसम विभाग ने बताया कि गर्म हवाओं और साफ आसमान के कारण तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। सुबह से ही तेज धूप निकल आती है और दोपहर तक गर्मी चरम पर पहुंच जाती है। इसके कारण अब रातें भी तपने लगी हैं। मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि आगामी तीन दिन मौसम में कोई खास राहत नहीं मिलेगी। हालांकि, तीन दिन बाद हल्की गिरावट की संभावना जरूर जताई गई है, लेकिन तब तक गर्मी का असर जारी रहेगा।

अप्रैल में ही तापमान पार कर गया 40 डिग्री का आंकड़ा  
इस बार अप्रैल की शुरुआत से ही इंदौर में तेज गर्मी का असर देखने को मिला है। पहले सप्ताह में ही तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया था, जबकि दूसरा सप्ताह भी भीषण गर्मी के साथ बीता। शुक्रवार को तीसरे सप्ताह में पहली बार तापमान 41 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। पिछले दस वर्षों में अप्रैल में सबसे अधिक तापमान 29 अप्रैल 2018 को 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। अभी अप्रैल के दस दिन शेष हैं और मौसम के रुख को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि तापमान 42 डिग्री या उससे अधिक तक जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed