{"_id":"66db17b27d173ea3140c2c38","slug":"indore-news-hartalika-teej-rain-imd-mausam-forecast-barish-weather-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: हरतालिका तीज पर दिन भर गिरा पानी, दस सितंबर के बाद तेज बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: हरतालिका तीज पर दिन भर गिरा पानी, दस सितंबर के बाद तेज बारिश की संभावना
Fri, 06 Sep 2024 08:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 06 Sep 2024 08:24 PM IST
सार
मौसम विभाग के मुताबिक अभी हल्की बारिश बनी रहेगी, अगले सप्ताह तेज बारिश हो सकती है। अभी धूप छांव का मौसम बना हुआ है।
विज्ञापन
इंदौर में बारिश का दृश्य। फोटो- जयेश मालवीय।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में पिछले तीन दिनों से मौसम साफ बना हुआ था, लेकिन शुक्रवार सुबह अचानक कई क्षेत्रों में रिमझिम तो कहीं हल्की बारिश शुरू हो गई। दोपहर में एक घंटे तेज बारिश हुई और शाम को भी आधे घंटे तेज पानी गिरा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अभी इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में चार-पांच दिनों तक तेज बारिश के आसार नहीं हैं।
दस सितंबर तक तेज बारिश की संभावना नहीं
सीनियर मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव के अनुसार, प्रदेश से एक मानसून ट्रफ लाइन गुजर रही है, जिसके कारण 10 सितंबर तक तेज बारिश की संभावना नहीं है। लोकल सिस्टम के कारण प्रदेश के पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है।
कहीं धूप कहीं छांव
शुक्रवार को धूप-छांव जैसा मौसम रहा और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई। इसके पूर्व बुधवार को दिन का तापमान 27.8 (-2) डिग्री और रात का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था। इस दौरान दिनभर बारिश नहीं हुई थी। गुरुवार को दिन का तापमान 2 डिग्री बढ़कर 29.6 (0) और रात का तापमान 23.9 (+3) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीती रात का तापमान औसत से 3 डिग्री ज्यादा रहा। शुक्रवार को दिन का तापमान 29.4 और रात का तापमान 23.9 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले चार दिनों तक तेज बारिश के आसार नहीं हैं। लोगों को धूप-छांव जैसा मौसम देखने को मिलेगा और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ कुछ देर के लिए हल्की बारिश हो सकती है।