{"_id":"69f8a283c17d66a1ed0703a3","slug":"indore-news-hardware-businessman-sudhir-patni-commits-suicide-over-family-dispute-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: बच्चों से मिलने की जिद ने उजाड़ा घर, हार्डवेयर कारोबारी ने खुद को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: बच्चों से मिलने की जिद ने उजाड़ा घर, हार्डवेयर कारोबारी ने खुद को मारी गोली
Mon, 04 May 2026 07:13 PM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Mon, 04 May 2026 07:13 PM IST
सार
Indore News: इंदौर के हार्डवेयर व्यापारी सुधीर पाटनी ने अपनी पत्नी के साथ विदेश यात्रा को लेकर हुए विवाद के बाद रविवार रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनके बच्चे अमेरिका में रहते हैं और उनके आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
डीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के जाने-माने हार्डवेयर व्यवसायी सुधीर पाटनी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से स्वयं को गोली मार ली। यह घटना रविवार मध्यरात्रि करीब 12 बजे की बताई जा रही है। इंदौर के शांति निकेतन क्षेत्र स्थित घर में यह घटना हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना से पूर्व पति-पत्नी के बीच बच्चों से मिलने विदेश जाने के विषय पर काफी विवाद हुआ था। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम संपन्न हो चुका है परंतु अंतिम विदाई के लिए बच्चों का इंतजार किया जा रहा है।
पारिवारिक विवाद बना आत्महत्या का कारण
62 वर्षीय सुधीर पाटनी बॉम्बे हॉस्पिटल के समीप स्थित पॉश टाउनशिप शांति निकेतन के निवासी थे। उनके पुत्र और पुत्री दोनों वर्तमान में अमेरिका में निवास करते हैं। डीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह चौहान के अनुसार सुधीर पाटनी और उनकी पत्नी के मध्य रात्रि में किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। इस विवाद के पश्चात पाटनी अपने कमरे में चले गए और वहां उन्होंने आत्मघाती कदम उठाते हुए खुद को गोली मार ली।
पत्नी की विदेश यात्रा पर नाराज थे पाटनी
पुलिस की शुरुआती जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि सुधीर पाटनी की पत्नी की सोमवार दोपहर की फ्लाइट थी और वे बच्चों के पास विदेश जाने वाली थीं। रविवार रात पाटनी ने अपनी पत्नी को विदेश जाने से मना किया जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। बताया जा रहा है कि पत्नी काफी समय से बच्चों के पास जाने की इच्छा व्यक्त कर रही थीं लेकिन पाटनी उन्हें लगातार रोक रहे थे।
विज्ञापन
घटना के समय घर में ही मौजूद थीं पत्नी
जिस समय सुधीर पाटनी ने स्वयं पर गोली चलाई उस वक्त उनकी पत्नी घर के भीतर ही मौजूद थीं लेकिन वे उस कमरे से काफी दूर थीं। गोली चलने की आवाज सुनकर जब वे कमरे की ओर दौड़ीं तो उन्होंने देखा कि पाटनी लहूलुहान अवस्था में पड़े थे और उनके सिर से अत्यधिक खून बह रहा था।
बच्चों के आगमन के पश्चात होगा अंतिम संस्कार
पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे एमवाय अस्पताल के मर्चुरी सेक्शन में सुरक्षित रखवा दिया है। वर्तमान में इंदौर में उनके परिवार का कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं है और बच्चे भी अमेरिका में हैं। परिजनों द्वारा बच्चों को सूचित कर दिया गया है। उनके भारत आगमन के पश्चात ही कारोबारी का अंतिम संस्कार संपन्न किया जाएगा।