{"_id":"68ef0c48ad2f144bbe084027","slug":"indore-news-global-handwashing-day-2025-awareness-program-to-be-held-in-ragunandan-bagh-slum-area-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: \"साफ हाथ-सेहत का साथ\", इंदौर ने उठाया ये बड़ा कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: "साफ हाथ-सेहत का साथ", इंदौर ने उठाया ये बड़ा कदम
Wed, 15 Oct 2025 10:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:16 PM IST
सार
Indore News: ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे-2025 के मौके पर इंदौर की रघुनंदन बाग स्लम बस्ती में "साफ हाथ-सेहत का साथ" थीम पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
सामग्री का वितरण किया गया
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर, इंदौर नगर निगम ने 'साफ हाथ-सेहत का साथ' थीम पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। शहर की गरीब बस्तियों को लक्षित करते हुए यह कार्यक्रम रघुनंदन बाग में आयोजित किया गया, जिसमें निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव और अन्य निगम अधिकारी शामिल हुए।
यह भी पढ़ें...
Indore News: मंत्री सिलावट का चढ़ा पारा, NHAI को दी सीधी चेतावनी, कहा- 'अब एक भी हादसा हुआ तो खैर नहीं'
स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव ने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यदि नागरिक सही तरीके से हाथ धोने की आदत अपना लें, तो शहर न केवल स्वच्छ बनेगा, बल्कि स्वस्थ भी रहेगा। साफ हाथ हमें कई गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं।
विज्ञापन
सुमन-के' पद्धति से हाथ धोने की सीख
इस अवसर पर यूनिसेफ के विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों को 'सुमन-के' (SUMAN-K) पद्धति का उपयोग करके हाथ धोने की सही प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने दिन के पांच महत्वपूर्ण अवसरों पर हाथ धोने की आदत डालने पर बल दिया: भोजन करने से पहले, भोजन पकाने से पहले, शौच के बाद, कचरे को छूने के बाद और बच्चों की देखभाल करने के बाद। कार्यक्रम में मौजूद बच्चों ने हाथ धोने के सही चरणों का प्रदर्शन भी किया।
'ये दिवाली आर.आर.आर. खुशियों वाली' अभियान
कार्यक्रम के दौरान 'आर.आर.आर. (रिड्यूस, रीयूज, रीसायकल)' अभियान के तहत बच्चों द्वारा बनाई गई उपयोगी वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था। इसके साथ ही, 'ये दिवाली आर.आर.आर. खुशियों वाली' अभियान के तहत जरूरतमंदों के लिए एकत्रित की गई सामग्री, जैसे- कपड़े, साड़ी, जूते-चप्पल, किताबें, साबुन और खिलौने आदि वितरित किए गए। अतिथियों ने बच्चों को मिठाइयां और चॉकलेट भी बांटीं, जिससे उनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।