फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news girl molested in Hans Travels bus from Mumbai to Indore, staff accused of inaction

Indore News: बस में युवती से छेड़छाड़, ड्राइवर-कंडक्टर ने भी मदद नहीं की, पुलिस ने दर्ज किया केस

Mon, 10 Nov 2025 09:54 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 10 Nov 2025 09:54 PM IST
सार

Indore News: मुंबई से इंदौर आ रही हंस ट्रैवल्स की स्लीपर बस में एक युवती से सहयात्री द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घबराई युवती ने अपनी मां को फोन किया, जो इंदौर से सेंधवा पहुंचीं और बेटी को बस से उतारा। 

विज्ञापन
indore news girl molested in Hans Travels bus from Mumbai to Indore, staff accused of inaction
इस बस में हुई युवती से छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

हाल ही में मुंबई से इंदौर आ रही हंस ट्रैवल्स की स्लीपर बस में एक युवती के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। यात्रा के दौरान एक सहयात्री ने युवती के साथ न केवल बदतमीजी की, बल्कि बार-बार स्लीपर कैबिन का पर्दा हटाकर उसे परेशान करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बावजूद बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने उसकी कोई मदद नहीं की।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, युवती नवी मुंबई से इंदौर जाने के लिए हंस ट्रैवल्स (बस क्रमांक एआर 11डी 1919) की स्लीपर बस में सवार हुई थी। पीड़िता इंदौर के एक धार्मिक संस्थान से जुड़े परिवार की है और मुंबई की एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती है। आरोप है कि रास्ते में आरोपी किशोर सिंह बस में चढ़ा और युवती को अकेली देखकर उसे तंग करना शुरू कर दिया। युवती के विरोध करने पर भी वह नहीं माना और बार-बार स्लीपर कैबिन का पर्दा हटाकर गलत हरकतें करता रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: बैठक में पार्षद बोले- वार्डों में काम नहीं हो रहे है, जनता को क्या मुंह दिखाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाफ ने की घोर अनदेखी
घटना के दौरान युवती ने घबराकर कई बार बस के स्टाफ (ड्राइवर और कंडक्टर) से आरोपी को रोकने की गुहार लगाई लेकिन, किसी ने भी उसकी मदद करने या आरोपी को समझाने की जहमत नहीं उठाई। स्टाफ की इस अनदेखी से आरोपी का दुस्साहस और बढ़ गया।

घबराई युवती ने मां से मांगी मदद
जब हालात बेकाबू हो गए और स्टाफ से कोई मदद नहीं मिली, तो युवती ने घबराकर अपनी मां को फोन किया और पूरी आपबीती सुनाई। बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित मां तुरंत इंदौर से अपनी कार लेकर सेंधवा के लिए निकल पड़ीं। उन्होंने सेंधवा में बस को रुकवाया और बेटी को सुरक्षित बस से नीचे उतारा।

सेंधवा में हुआ विवाद, वीडियो वायरल
सेंधवा में बस रुकने के बाद यात्रियों और बस स्टाफ के बीच इस घटना को लेकर जमकर बहस और विवाद हुआ। इसी दौरान किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया।


पुलिस ने की कार्रवाई, स्टाफ भी आरोपी
राजेंद्र नगर थाना पुलिस के टीआई नीरज बिरथरे के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात की है। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी किशोर सिंह के साथ-साथ बस के ड्राइवर और क्लीनर को भी आरोपी बनाया गया है, क्योंकि उन्होंने शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने बस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जब्त कर ली है।

बस संचालक ने दी सफाई
मामला तूल पकड़ने के बाद हंस ट्रैवल्स के संचालक अरुण गुप्ता ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बस स्टाफ को तलब किया है और कंपनी भी अपने स्तर पर आंतरिक जांच कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और यदि कोई कर्मचारी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed