फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pahalgam Attack: हर आंख नम, ताबूत से लिपटकर रोई पत्नी, पहलगाम में मारे गए सुशील का इंदौर में अंतिम संस्कार

Thu, 24 Apr 2025 02:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 24 Apr 2025 02:14 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हमले में जान गंवाने वाले सुशील नथानियल का इंदौर में अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले सुशील की मां ताबूत से लिपटकर बिलख पड़ीं। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंख नम हो गई।

विज्ञापन
Indore News: Funeral Procession of Pahalgam Attack Victim Sushil Nathaniel Held in City
पति सुशील की पार्थिव देह के पास बिलखती पत्नी जेनिफर। - फोटो : अमर उजाला

पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले सुशील नथानियल का गुरुवार को इंदौर में अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले उनकी अंतिम यात्रा  वीणा नगर स्थित उनके घर से शुरू हुई। उनका पार्थिव शरीर एक विशेष वाहन में नंदा नगर चर्च ले जाया गया, जहां धार्मिक प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसके बाद ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार जूनी इंदौर कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया गया है। सुशील की अंतिम यात्रा में लोगों का सैलाव उमड़ा, सैकड़ों लोग उन्हें विदाई देने के लिए पहुंचे। उनकी पत्नी जेनिफर ताबूत से लिपटकर बिलख-बिलखकर रोईं। इस दौरान वह बार-बार बेसुध हो रहीं थीं। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंख नम हो गई।





बता दें कि बुधवार रात करीब 9 बजे उनका पार्थिव शरीर इंदौर एयरपोर्ट पहुंचा था, जहां से उसे उनके निवास वीणा नगर लाया गया। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की।


ये भी पढ़ें: बच्ची से क्रूरता, पत्थर से कुचला, आंखें फोड़ीं, काटे कान; दुष्कर्म नहीं कर सके अधेड़ की दरिंदगी
Indore News: Funeral Procession of Pahalgam Attack Victim Sushil Nathaniel Held in City
अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब। - फोटो : अमर उजाला

22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ था आतंकी हमला
सुशील नथानियल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। वह आलीराजपुर स्थित एलआईसी की सैटेलाइट शाखा में कार्यरत थे। हमले के समय वह अपने परिवार के साथ कश्मीर यात्रा पर थे। वे 18 अप्रैल को पत्नी जेनिफर, 21 वर्षीय बेटे ऑस्टिन गोल्डी और 30 वर्षीय बेटी आकांक्षा के साथ छुट्टियों पर गए थे। 22 अप्रैल को दोपहर करीब 2:45 बजे बैसारन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी, जिसमें 27 लोगों की जान चली गई। इन्हीं में सुशील नथानियल भी शामिल थे।

Indore News: Funeral Procession of Pahalgam Attack Victim Sushil Nathaniel Held in City
सुशील को दी गई श्रद्धांजलि। - फोटो : अमर उजाला

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
हमले में सुशील की बेटी आकांक्षा को भी गोली लगी, जो सूरत के बैंक ऑफ बड़ौदा में फर्स्ट क्लास ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। सुशील की पत्नी जेनिफर खातीपुरा स्थित एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं, जबकि बेटा ऑस्टिन एक उभरता हुआ बैडमिंटन खिलाड़ी है। इस दर्दनाक घटना ने परिवार को गहरा आघात पहुंचाया है। शोक में डूबे परिवार के लिए यह हादसा असहनीय है।

ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी, सिर पर गठरी, भक्तों को भगवान नागचंद्रेश्वर ने दिया बल, 118KM लंबी पंचक्रोशी यात्रा की तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Indore News: Funeral Procession of Pahalgam Attack Victim Sushil Nathaniel Held in City
मंत्री तुलसी सिलावट ने दी श्रद्धांजलि। - फोटो : अमर उजाला

जोबट से था मूल रूप से संबंध, इंदौर में हो रही अंतिम विदाई
सुशील नथानियल मूल रूप से मध्य प्रदेश के जोबट क्षेत्र के रहने वाले थे, लेकिन लंबे समय से वे इंदौर में निवासरत थे। उनकी अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। क्षेत्रीय नागरिकों, रिश्तेदारों, मित्रों और सहकर्मियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। सुशील के निधन ने पूरे शहर को शोक में डुबो दिया है, और आतंकवाद के खिलाफ एक बार फिर आक्रोश की लहर दौड़ गई है।

कलमा पढ़ने को कहा, खतना देखा फिर गोली मार दी
सुशील नथानियल के बेटे ऑगस्टिन गोल्डी ने कहा आतंकवादी कैमरे लगाकर आए थे और सेल्फी ले रहे थे। वे हर किसी से पूछ रहे थे कि तुम मुस्लिम हो। जिसने कहा हां, उससे बोले- कलमा पढ़कर दिखाओ। फिर कहा खतना नहीं है तुम्हारा और गोली मार दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed