फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Free Bus Travel for Women in Indore on International Women's Day

Indore News: महिला दिवस पर बड़ी सौगात, आज बसों में महिलाओं ने मुफ्त सफर किया

Sat, 08 Mar 2025 07:59 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 08 Mar 2025 07:59 PM IST
सार

Indore News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इंदौर की महिलाओं को खास तोहफा मिला है। शहर की सभी सिटी बसों, आई-बसों और इलेक्ट्रिक बसों में महिलाओं को पूरे दिन मुफ्त सफर की सुविधा दी गई है। इससे एक लाख से ज्यादा महिलाओं को लाभ मिला है। 

विज्ञापन
Indore News Free Bus Travel for Women in Indore on International Women's Day
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंदौर शहर की महिलाओं को अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) द्वारा विशेष तोहफा दिया गया। आज पूरे दिन शहर में संचालित सभी सिटी बसों, आई-बसों और इलेक्ट्रिक बसों में महिलाओं ने मुफ्त सफर किया। इस पहल से अनुमानित रूप से एक लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिला। 

विज्ञापन

खुशी से खिल उठे चेहरे
एआईसीटीएसएल प्रबंधन हर साल महिला दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करता है। इसी क्रम में एआईसीटीएसएल के चेयरमैन और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस वर्ष भी महिला दिवस के अवसर पर मुफ्त सफर की घोषणा की थी। सुबह 6:30 बजे से जब बस सेवाएं शुरू हुईं, तो महिलाओं को टिकट मांगने पर बताया गया कि आज उन्हें सफर के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। यह सुनकर महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। एआईसीटीएसएल की प्रवक्ता माला ठाकुर के अनुसार, शहर में कुल 400 से अधिक सिटी बसें, आई-बसें और इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं। सामान्य दिनों में इन बसों में दो से ढाई लाख यात्री सफर करते हैं, जिनमें आधे से अधिक महिलाएं होती हैं। इस हिसाब से आज एक लाख से ज्यादा महिलाओं ने इस सुविधा का लाभ लिया। 

विज्ञापन


भीड़ अधिक होेने से कई जगह परेशानी भी हुई
भीड़ अधिक होने से कई जगह महिलाओं को बसों में परेशानी भी हुई। मुफ्त सफर की वजह से आज सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ देखी गई। कई जगह महिलाएं बच्चों को लेकर परेशान दिखीं तो कई जगह उन्हें बैठने की जगह भी नहीं मिली। कई बसों में महिलाओं ने खड़े खड़े ही अपना सफर पूरा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक परिवहन का उपयोग बढ़ेगा
महिला यात्रियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह न सिर्फ आर्थिक रूप से राहत देने वाला कदम है, बल्कि महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करने के लिए भी प्रेरित करेगा। इंदौर नगर निगम और एआईसीटीएसएल प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी ऐसी योजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि महिलाओं को सुविधाजनक और सुरक्षित परिवहन सेवा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed