{"_id":"68a7e1d3a36b30d0710c2f01","slug":"indore-news-fraud-case-couple-cheated-investors-of-over-5-70-crore-in-share-market-scam-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: प्रियंका और मोइनुद्दीन ने कई व्यापारियों को फंसाया, बड़ा लालच दिया फिर शिकार बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: प्रियंका और मोइनुद्दीन ने कई व्यापारियों को फंसाया, बड़ा लालच दिया फिर शिकार बनाया
Fri, 22 Aug 2025 09:08 AM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 22 Aug 2025 09:08 AM IST
सार
Indore News: शेयर मार्केट के नाम पर पति-पत्नी ने 5.70 करोड़ रुपए की ठगी कर ली, इसमें कई व्यापारी भी ठगे गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतिकात्मक फोटो - AI
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर क्राइम ब्रांच ने आधा दर्जन से अधिक पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर मुंबई निवासी गुलाम मोइनुद्दीन और उसकी पत्नी प्रियंका के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों ने करीब 5 करोड़ 70 लाख रुपए की ठगी की है। इन शिकायतों में कई व्यापारियों के ठगे जाने की बात भी सामने आई है।
यह भी पढ़ें...
Indore News: तीसरी मंजिल से कूदी युवती, प्रेमी ने मिटाए सबूत, मोबाइल से सामने आया सच
शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगी
शिकायतकर्ताओं के अनुसार, आरोपी से परिचय बेंगलुरु के कुलबर्गा में एक सहकारी संस्था की ओपनिंग के दौरान हुआ था। आरोपी ने शेयर मार्केट में निवेश कराने का लालच दिया। शुरुआत में 5 प्रतिशत ब्याज देने और आगे चलकर 15 से 20 प्रतिशत प्रॉफिट देने का वादा किया गया। इतना ही नहीं, रुपए चार माह में दोगुना करने की बात भी कही गई।
विज्ञापन
कंपनी के नाम पर अनुबंध
पीड़ित रेखा सोलंकी, रामपाल पाल, हेमंत कुमार समेत अन्य लोगों ने बताया कि आरोपी ने “सनराइज गुरु कैपिटल इंडिया” के नाम से अनुबंध किया और करोड़ों रुपए निवेश करवाए। इस काम में उसकी पत्नी प्रियंका भी शामिल थी। दोनों ने रुपए लौटाने के बजाय फरार होने का रास्ता चुना।
चेक और आरटीजीएस के जरिए लेनदेन
पुलिस जांच में सामने आया है कि गुलाम मोइनुद्दीन ने अलग-अलग लोगों से रुपए लिए। कुछ रकम चेक और कुछ आरटीजीएस के जरिए विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवाई गई। आरोपी ने अपनी पत्नी प्रियंका और रिश्तेदारों के अकाउंट का भी उपयोग किया।
पुलिस जांच जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिसंबर 2023 से आरोपी पीड़ितों के संपर्क में था। शिकायत दर्ज होने के बाद क्राइम ब्रांच ने दंपती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।