फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Former Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan became active in sports politics, became president of Kh

Indore News: पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन हुई खेलों की राजनीति मेें सक्रिय, खो-खो संगठन की अध्यक्ष बनी

Mon, 20 May 2024 07:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 20 May 2024 07:10 PM IST
सार

वे पहले भी इस संगठन की जिम्मेदारी संभाल चुकी है, लेकिन लोकसभा स्पीकर बनने के बाद उन्होंने यह पद छोड़ दिया था, लेकिन राजनीति से दूर होने के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें फिर संगठन की जिम्मेदारी संभालने को कहा और वेे निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई।

विज्ञापन
Indore News: Former Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan became active in sports politics, became president of Kh
महाजन खो खो संगठन की अध्यक्ष चुनी गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर लोकसभा सीट से लगातार सांसद रही पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन लंबे समय बाद फिर खेलों की राजनीति में सक्रिय हुई है। वे फिर मध्य भारत खो-खो संगठन की अध्यक्ष बनी है।

विज्ञापन


वे पहले भी इस संगठन की जिम्मेदारी संभाल चुकी है, लेकिन लोकसभा स्पीकर बनने के बाद उन्होंने यह पद छोड़ दिया था, लेकिन राजनीति से दूर होने के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें फिर संगठन की जिम्मेदारी संभालने को कहा और वेे निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई।

विज्ञापन

इंदौर मेें संगठन की सभा में उन्हें अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। उनका कार्यकाल चार वर्षों के लिए रहेगा। ताई पहले भी आठ वर्षों तक इस संगठन की अध्यक्ष रह चुकी है। जब वे लोकसभा स्पीकर थी तब उन्होंने खो-खो व अन्य खेल गतिविधियों के लिए चिमनबाग मैदान में एक छोटा इनडोर स्टेडियम भी बनवाया था। ताई के अलावा सचिव पद नितिन कोठारी की नियुक्ति हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा भाजपा पार्षद सुरेश टाकलकर, अशोक चव्हाण, राजू चिंतामण भी पदाधिकारी बने है। समारोह मेें ताई का शाल श्रीफल के साथ सम्मान किया गया। अध्यक्ष बनने के बाद अब महाजन इस संगठन को मान्यता दिलाने का प्रयास करेगी, क्योकि अभी मध्य प्रदेश खो-खो संगठन को खेल विभाग से मान्यता प्राप्त है। मध्य भारत संगठन से जुड़े खिलाड़ी राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेते है, लेकिन इस संगठन को वोटिंग पाॅवर नहीं है।

बम के मुद्दे पर भी मुखर थी महाजन

महाजन वैसे राजनीति से अब दूर है, लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान वे कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय बम के भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर मुखर रही। उनके बयान भी चर्चित रहे। उन्होंने कहा कि शहर की जनता अक्षय के भाजपा में आने से नाराज थी और नोटा को वोट देने की बात कह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed