फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news fire aag accident godam

Indore News: कूलर गोदाम में भीषण आग, कर्मचारी जिंदा जला

Sun, 24 Nov 2024 12:55 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 24 Nov 2024 12:55 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के लसूडिया मोरी में कूलर गोदाम में भीषण आग लगने से एक कर्मचारी जिंदा जल गया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने पास की वर्कशॉप्स को भी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ।

विज्ञापन
indore news fire aag accident godam
आग को बुझाने का प्रयास करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के लसूडिया मोरी क्षेत्र में देर रात श्याम कूलर के गोदाम में भीषण आग लगने से एक बड़ा हादसा हो गया। आग में अंदर सो रहा कर्मचारी जिंदा जल गया। हादसे में पास की मोटर वाइंडिंग और लोडिंग गाड़ी की वर्कशॉप भी चपेट में आ गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

रात में 2 बजे हुई घटना
फायर ब्रिगेड के अनुसार, घटना रात 2 बजे के करीब हुई। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी मानी जा रही है। गोदाम में प्लास्टिक कूलर, घास और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैली। अंदर सो रहे कर्मचारी राजू, जो उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुरा का निवासी था और दो साल से यहां काम कर रहा था, घने धुएं और आग के कारण बाहर नहीं निकल सका। पुलिस ने राजू का जला हुआ शव बरामद किया।

विज्ञापन


सुबह तक बुझी आग
आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पास की कृष्णा मोटर वाइंडिंग और एक लोडिंग गाड़ी की वर्कशॉप भी जलकर खाक हो गई। आग पर पूरी तरह काबू पाने में सुबह के 5 बज गए। इस हादसे में हुई जान-माल की हानि से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed