{"_id":"6999d1d16bae45980d011929","slug":"indore-news-final-voter-list-published-for-indore-district-with-24-86-lakh-registered-voters-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर की वोटर लिस्ट का काम पूरा, जिले में कुल 24 लाख 86,996 मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर की वोटर लिस्ट का काम पूरा, जिले में कुल 24 लाख 86,996 मतदाता
Sat, 21 Feb 2026 09:26 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 21 Feb 2026 09:26 PM IST
सार
Indore News: इंदौर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य पूरा होने के बाद अंतिम सूची जारी कर दी गई है। जिले में अब कुल 24,86,996 मतदाता पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
कलेक्टर ने आज बैठक ली।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण हो गया है। आज मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिले में अब कुल 24 लाख 86 हजार 996 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 12 लाख 52 हजार 332 पुरुष मतदाता, 12 लाख 34 हजार 569 महिला मतदाता तथा 95 अन्य मतदाता शामिल हैं।
यह जानकारी आज यहां कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक में दी गई। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नवजीवन विजय पवार सहित अन्य अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया, प्राप्त दावों-आपत्तियों के निराकरण तथा अंतिम प्रकाशन से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि आज अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल 24 लाख 86 हजार 996 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 12 लाख 52 हजार 332 पुरुष, 12 लाख 34 हजार 569 महिला तथा 95 अन्य (थर्ड जेंडर) मतदाता शामिल हैं। जिले का समग्र जेंडर रेश्यो 986 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जिले के विधानसभा क्षेत्र 203 देपालपुर में कुल 2 लाख 55 हजार 354 मतदाता, 204 इंदौर-1 में कुल तीन लाख 11 हजार 268 मतदाता, विधानसभा 205 इंदौर-2 में कुल 2 लाख 89 हजार 962 मतदाता, विधानसभा 206 इंदौर-3 में कुल एक लाख 54 हजार 131 मतदाता, विधानसभा 207 इंदौर-4 में कुल 2 लाख 18 हजार 147 मतदाता, विधानसभा 208 इंदौर-5 में कुल 3 लाख 52 हजार 849 मतदाता, विधानसभा 209 डॉ. अंबेडकर नगर (महू) में कुल 2 लाख 66 हजार 115, विधानसभा क्षेत्र 210 राऊ में कुल 3 लाख 38 हजार 544 मतदाता तथा विधानसभा 211 सांवेर में कुल 3 लाख 626 मतदाता हैं।
बैठक में बताया गया कि पुनरीक्षण के दौरान फार्म-6 के कुल 79 हजार 660 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 71 हजार 114 फार्म स्वीकार किये गये। फार्म-7 के 6 हजार 796 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 5 हजार 959 आवेदन स्वीकार किये गये। इसी प्रकार फार्म-8 के 54 हजार 928 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 49 हजार 396 आवेदन स्वीकार किये गये। इस तरह जिले में कुल एक लाख 41 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से एक लाख 26 हजार 469 आवेदन स्वीकार किये गये।
जानकारी दी गई कि जिले में 23 दिसंबर को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में 24 लाख 20 हजार 171 मतदाता थे। जिनमें 12 लाख 20 हजार 628 पुरुष मतदाता, 11 लाख 99 हजार 450 महिला मतदाता और 93 अन्य थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन