फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Farmer's eyes will brighten the lives of two people, sons fulfill father's pledge of eye donation

Indore News: किसान की आंखें दो लोगों का जीवन करेंगी रोशन, बेटों ने पिता का नेत्रदान का संकल्प किया पूरा

Fri, 14 Jun 2024 07:52 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 14 Jun 2024 07:52 PM IST
सार

देवास के किसान के बेटों ने पिता की मृत्यु उपरांत उनके नेत्रदान करवाए। पिता का संकल्प पूरा करने के लिए बेटों ने डॉक्टरों से बात की तो डॉक्टरों ने भी उनके निर्णय की सराहना की। 

विज्ञापन
Indore News: Farmer's eyes will brighten the lives of two people, sons fulfill father's pledge of eye donation
देवास के किसान कमल सिंह सेंधव का नेत्रदान किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर के अस्पताल में देवास के किसान का नेत्रदान का संकल्प पूरा किया गया। अब उनकी दोनों आंखें दो लोगों का जीवन रोशन करेंगी। बेटे ने अपने पिता की मौत के बाद उनका ये संकल्प पूरा किया। 
विज्ञापन


नेत्रदान सभी दानों में सर्वश्रेप्ठ है। इसी कथन को सार्थक करते हुए राजेश सेंधव पटेल ने अपने पिताजी की अंतिम इच्छाअनुसार उनका नेत्रदान करवाया। इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में कई देहदान किए गए, लेकिन पहली बार नेत्रदान भी किया गया। बता दें कि देवास जिले के चापड़ा में रहने वाले 65 वर्षीय कमल सिंह सेधव किसान थे। 12 जून की रात में उनका हृदयघात से निधन हो गया था। उनके दोनों पुत्रों राजेश पटेल व सुरेन्द्र पटेल ने अपने पिताजी की नेत्रदान का संकल्प को पूरा करने की बात की। उन्होंने बताया कि पिता का संकल्प था कि मृत्यु उपरांत नेत्रों का दान किया जाए। दोनों बेटों ने इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के देहदान अधिकारी राज गोयल और जीतू बगानी से विचार विमर्श किया। शंकरा आई बैंक से बात कर नेत्रदान करवाया। अब उनकी आंखें दो जरूरतमंदों के काम आ सकेंगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed