फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Famous Dancing Cop Ranjeet Singh Demoted to Constable Over Misconduct Allegations

Indore News: मशहूर डांसिंग कॉप रंजीत सिंह का डिमोशन, महिला से चैटिंग की सजा मिली

Thu, 29 Jan 2026 10:06 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 29 Jan 2026 10:06 AM IST
सार

Indore News: इंदौर के प्रसिद्ध डांसिंग कॉप रंजीत सिंह को मुंबई की एक महिला द्वारा लगाए गए अश्लील चैटिंग के आरोपों के बाद विभागीय सजा दी गई है। जांच के बाद उन्हें कार्यवाहक प्रधान आरक्षक के पद से हटाकर वापस आरक्षक बना दिया गया है। 

विज्ञापन
Indore News Famous Dancing Cop Ranjeet Singh Demoted to Constable Over Misconduct Allegations
राधिका और रंजीत - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर सहित पूरे देश में अपनी विशेष कार्यशैली के लिए 'डांसिंग कॉप' के रूप में मशहूर ट्रैफिक पुलिसकर्मी रंजीत सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक महिला द्वारा लगाए गए आरोपों के मामले में पुलिस विभाग ने उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत उन्हें कार्यवाहक प्रधान आरक्षक के पद से हटाकर पुनः उनके मूल पद यानी आरक्षक पर डिमोट कर दिया गया है।
विज्ञापन


विभागीय आदेश और आधिकारिक पुष्टि
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि इंदौर में तैनात कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रंजीत सिंह को विभागीय जांच के निष्कर्षों के आधार पर उच्च पद का प्रभार छोड़ना पड़ा है। इस संबंध में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के कार्यालय से आधिकारिक जानकारी साझा की गई है। आदेश के मुताबिक रंजीत सिंह अब अपनी सेवाएं मूल पद आरक्षक के रूप में देंगे। विभाग ने यह कदम जांच में सामने आए तथ्यों को ध्यान में रखते हुए उठाया है।
विज्ञापन


आरोपों की जांच के बाद लिया फैसला
यह पूरा मामला मुंबई की एक महिला राधिका सिंह द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों से जुड़ा है। राधिका ने रंजीत सिंह पर सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील चैटिंग करने और इंदौर बुलाकर मिलने का दबाव बनाने के आरोप लगाए थे। मामला संज्ञान में आने के बाद विभाग ने उन्हें तुरंत फील्ड ड्यूटी से हटाकर लाइन अटैच कर दिया था। इसके पश्चात मुख्यालय डीसीपी को विस्तृत जांच सौंपी गई थी, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर यह डिमोशन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंजीत सिंह का सफर रहा कई उपलब्धियों से भरा
रंजीत सिंह ने अपने अनूठे 'मूनवॉक' डांस स्टेप्स के जरिए ट्रैफिक कंट्रोल करने की शैली से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी थीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनके लाखों प्रशंसक हैं। उनकी सेवाओं के लिए उन्हें कई राज्यों में अतिथि के रूप में बुलाया गया और कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी नवाजा गया। यहां तक कि उच्च न्यायालय के न्यायाधीश भी उनकी सक्रियता पर सराहनीय टिप्पणी कर चुके हैं, लेकिन वर्तमान विवाद ने उनकी छवि पर गहरा असर डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed