फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Drunk people pelted stones at councillor, he had come on complaint of a resident

Indore News: बगीचे में नशा करने से रोका तो पार्षद पर पथराव किया, रहवासियों ने की थाने में शिकायत

Sun, 16 Mar 2025 01:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 16 Mar 2025 01:26 PM IST
सार

पार्षद राठौर ने बताया कि स्कीम-71 में नशाखोरी का रहवासियों ने बताया था। इसके बाद मौके पर पहुंच कर हमने नशा कर रहे दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ा था, लेकिन वे हुज्जत करने लगे। इसके बाद वे हाथ छुड़ाकर भाग गए थे। एक व्यक्ति का नाम भी पता चल चुका है।

विज्ञापन
Indore News: Drunk people pelted stones at councillor, he had come on complaint of a resident
पथराव की घटना इस उद्यान में हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुमाश्ता नगर वार्ड के भाजपा पार्षद जीतू राठौर पर शराबियों ने उस वक्त पथराव कर दिया, जब वे रहवासियों की शिकायत पर स्कीम नंबर 71 के गार्डन में पहुंचे थे। बगीचे में बैठे नशेड़ियों को पार्षद ने पकड़ लिया, लेकिन वे हाथ छुड़ाकर भाग गए। पार्षद और रहवासियों ने उनका पीछा किया तो उन्होंने पथराव कर दिया। इसकी शिकायत चंदन नगर थाने में की गई है।

विज्ञापन

रहवासियों ने पुलिस से कहा कि वार्ड में श्रीजी वाटिका, विश्राम बाग की गली के अलावा दो अन्य उद्यानों में भी नशाखोरी होती है। विरोध करने पर कई बार नशेड़ी हमला भी कर देते हैं। पार्षद राठौर ने बताया कि स्कीम-71 में नशाखोरी की समस्या रहवासियों ने बताई थी। इसके बाद मौके पर पहुंच कर हमने नशा कर रहे दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ा था, लेकिन वे हुज्जत करने लगे। इसके बाद वे हाथ छुड़ाकर भाग गए। एक व्यक्ति का नाम भी पता चल चुका है। हमने थाने में पथराव की शिकायत की है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

होती है उद्यान में लूटपाट
गुमाश्ता नगर क्षेत्र में कई बड़े बंगले और कोठियां हैं। रहवासी अक्सर सुबह और शाम की सैर के लिए यहां आते हैं। उद्यान में आसपास की बस्तियों के लोग नशा करने आते है और लूट की घटना को भी अंजाम देते हैं। छह माह पहले दो महिलाएं चेन स्नेचिंग की शिकार हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed