{"_id":"6739ae357b0897ccc6072ee8","slug":"indore-news-drugs-nasha-addiction-crime-depression-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: दूध व्यापारी को लगी नशे की आदत, कर ली आत्महत्या, अनाथ हुए दो मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: दूध व्यापारी को लगी नशे की आदत, कर ली आत्महत्या, अनाथ हुए दो मासूम
Sun, 17 Nov 2024 06:19 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 17 Nov 2024 06:19 PM IST
सार
Indore News: घर का मुखिया जाने से पूरा परिवार बेसुध है। नशे की वजह से डिप्रेशन में आ गया था विक्की यादव।
विज्ञापन
विक्की यादव
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के बापू गांधी नगर में एक दर्दनाक घटना घटी, जहां विक्की यादव नामक 35 वर्षीय दूध विक्रेता ने आत्महत्या कर ली। शनिवार रात विक्की ने बाथरूम में टीशर्ट का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। काफी देर तक बाथरूम से बाहर न आने पर उसकी पत्नी ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने अपनी सास को बुलाया। दरवाजे का लॉक तोड़ने पर विक्की को अंदर मृत हालत में पाया गया। इसके बाद परिवार और पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
परिवार में दो छोटे बच्चों, पत्नी, मां और भाई को छोड़ गया
विक्की मवेशी पालन और दूध बेचने का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी, दो छोटे बच्चे, मां और एक छोटा भाई हैं। बताया जा रहा है कि विक्की कुछ समय से नशे का आदी हो गया था, जिससे वह डिप्रेशन में रहने लगा था। पुलिस ने घटना स्थल की जांच के बाद बताया कि वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच अभी जारी है।
नशे के मामले लगातार बढ़ रहे
इंदौर में नशे के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले कुछ समय में नशा करने वालों की संख्या में बहुत इजाफा हुआ है और पुलिस और प्रशासन भी नशा बेचने वालों पर सख्ती नहीं कर पा रहा है। विक्की की इस दुखद घटना से जिम्मेदारों को यह सबक लेना चाहिए कि हमें मानसिक स्वास्थ्य और नशे जैसी समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनके समाधान की दिशा में प्रयास करना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।