{"_id":"6a2c2c17dd7c31f4fc04ad20","slug":"indore-news-driver-commits-suicide-blaming-girlfriend-and-family-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: प्रेमी ने दी जान, प्रेमिका को ले गए थे परिजन, डेढ़ साल से लिव-इन रिलेशन में थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: प्रेमी ने दी जान, प्रेमिका को ले गए थे परिजन, डेढ़ साल से लिव-इन रिलेशन में थे दोनों
Fri, 12 Jun 2026 09:26 PM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Fri, 12 Jun 2026 09:26 PM IST
सार
लविश ने एक वीडियो में कहा कि लड़कों को अपना प्यार साबित करने के लिए जान देनी पड़ती है। परदेशीपुरा पुलिस ने वीडियो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लविश
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर के नंदा नगर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गुरुवार को एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाने से पहले युवक ने एक भावुक वीडियो भी रिकॉर्ड किया। इस वीडियो में उसने अपनी मौत के लिए अपनी प्रेमिका और उसके परिवार के सदस्यों को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। यह वीडियो युवक ने कदम उठाने से ठीक पहले अपने भाई को भी व्हाट्सएप पर भेजा था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
प्यार साबित करने के लिए जान देना पड़ती है
मृतक युवक ने सुसाइड से पहले बनाए गए वीडियो में पुरुषों के दर्द को बयां किया है। उसने वीडियो में रोते हुए कहा कि आज के समय में लड़के बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्हें अपना सच्चा प्यार साबित करने के लिए अपनी जान तक गंवानी पड़ती है। इस वीडियो को देखने के बाद जब तक परिजन और पुलिस हरकत में आते और मौके पर पहुंचते, तब तक काफी देर हो चुकी थी और युवक फंदे पर झूल चुका था।
दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
परदेशीपुरा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की शिनाख्त पच्चीस वर्षीय लविश लश्करी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उज्जैन का निवासी था और इंदौर के नंदा नगर में किराए का कमरा लेकर रहता था। लविश पेशे से एक ड्राइवर था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लविश का खंडवा की रहने वाली एक लड़की के साथ पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वीडियो में लविश ने खुद खुलासा किया कि वह लड़की के साथ करीब डेढ़ साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहा था।
विज्ञापन
प्रेमिका के परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप
लविश ने वीडियो में बताया कि कुछ समय पहले ही लड़की के परिवार वालों को उनके लिव-इन रिलेशनशिप के बारे में पता चला था। इसके बाद वे लड़की को जबरन अपने साथ खंडवा ले गए और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। मोबाइल छीन लिए जाने के कारण लविश अपनी प्रेमिका से किसी भी तरह का संपर्क नहीं कर पा रहा था, जिसकी वजह से वह पिछले कुछ दिनों से भारी मानसिक तनाव से गुजर रहा था। उसने वीडियो में अपनी प्रेमिका, उसकी बहन, भाई और अन्य रिश्तेदारों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।