फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: DJ will not be played in Ranjit Hanuman's morning procession, more than 1.5 lakh people will part

Indore News: रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी में नहीं बजेंगे डीजे, डेढ़ लाख से ज्यादा लोग होंगे शामिल

Sun, 23 Nov 2025 07:04 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 23 Nov 2025 07:04 PM IST
सार

मंदिर प्रबंधन समिति दो झांकियों का निर्माण करेगी। यह झांकियां रामायण प्रसंग पर आधारित रहेगी। इसके अलावा भजन मंडलियां भी शामिल होगी। प्रभातफेरी में शामिल भक्तजनों के लिए मार्ग के दोनों तरफ तरह-तरह के व्यंजन रखे जाते है। 

विज्ञापन
Indore News: DJ will not be played in Ranjit Hanuman's morning procession, more than 1.5 lakh people will part
यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र में परंपरा का रुप ले चुकी रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी 12 दिसंबर को निकलेगी। इसकी तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें तय हुआ कि प्रभातफेरी में डीजे नहीं बजाए जाएंगे। शहर के बैंड व भजन मंडलियां इसमें शामिल होगी। प्रभातफेरी में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। प्रभातफेरी छह घंटे अन्नपूर्णा क्षेत्र में घूमेगी।प्रभातफेरी के लिए बगैर अनुमति के मंच नहीं लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

 

मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में यात्रा की रुपरेखा पर चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि प्रभातफेरी के पहले चार दिन का उत्सव मनेगा। इस दौरान अनुष्ठान होगा और फूल बंगला सजाया जाएगा। 12 दिसंबर को सुबह चार बजे रणजीत हनुमान मंदिर प्रभातफेरी निकलेगी, जो महूनाका, दशहरा मैदान, राजेंद्र तिवारी मार्ग होते हुए फिर मंदिर पहुंचेगी।

विज्ञापन

 

दो झाँकियां बनेगी

मंदिर प्रबंधन समिति दो झांकियों का निर्माण करेगी। यह झांकियां रामायण प्रसंग पर आधारित रहेगी। इसके अलावा भजन मंडलियां भी शामिल होगी। प्रभातफेरी में शामिल भक्तजनों के लिए मार्ग के दोनों तरफ तरह-तरह के व्यंजन रखे जाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में इस बार सुरक्षा पर काफी जोर दिया गया। एक बैठक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी की जाएगी। मंच सड़क को घेरकर न लगाए जाए। इस पर सहमति बनी। इसके अलावा खाद्य सामग्री भी भक्तों को फेंक कर नहीं दी जाएगी। कई बार प्रभातफेरी में शामिल लोग टाॅफियां, फल भक्तों को फेंक कर देते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed